पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Updated on 24-04-2023 05:53 PM

भोपाल । कोलार उपनगर में स्थित छह मंजिला इमारत के एक फ्लैट में रविवार शाम आग लग गई, जिससे इस घर में मौजूद गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। घटना का कारण एसी में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही कुछ देर में अग्निशमन अमला मौके पर पहुंचा और इस आग को बढ़ने से पहले काबू पा लिया। इधर कुछ देर में ही आग लगने की जानकारी स्थानीय विधायक को लगी तो वो भी मौके पर पहुंचे और नुकसान होने पर यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

कोलार फायर स्टेशन प्रभारी पंकज खरे ने बताया कि जेके अस्पताल मार्ग पर सिग्नेचर रेसिडेंसी है। इसके पांचवी मंजिल में स्थित फ्लैट में आग लगने की सूचना शनिवार शाम 4:15 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद मौके पर कोलार से दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। वहीं माता मंदिर से भी दो दमकलें पहुंचीं। लेकिन इमारत में धुंआ भरा होने और इसकी ऊंचाई अधिक होने आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पकंज खरे ने बताया कि सिग्नेचर रेसिडेंसी के 504 नंबर फ्लैट पर पेशे से शिक्षिका सुषमा अचल श्रीवास्तव रहती हैं। घटना के समय घर पर वो अकेली थीं। आसपास के रहवासियों ने आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी थी।

अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

शिक्षिका के घर में आग लगने का कारण एसी में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह आग बेडरूम से लगी थी। जिसके बाद हाल व अन्य कमरों तक पहुंच गई। हालांकि गनीमत रही कि आग किचन तक पहुचने से पहले दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। आग किचन तक पहुंचती तो यहां भरे हुए दो सिलेंडर रखे थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इस आग से कितना नुकसान हुआ, अभी इसका आकलन नहीं किया गया है।

आसपास के रहवासियों में फैली दहशत

फ्लैट से आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के रहवासी भी दहशत में आ गए। लोग अपने घर खाली कर खुले स्थान पर चले गए। हालांकि तब तक कालोनी का सुरक्षा गार्ड इस आग को बुझाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पानी का पाइप पांचवी मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहा था। लेकिन दमकलकर्मियों ने एक-सवा घंटे में आग पर काबू पा लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.