हकीम होटल के किचन में लगी आग से हड़कंप, चिमनी की लपट से इमारत के आधा दर्जन एसी जले

Updated on 11-05-2023 05:57 PM
भोपाल । एमपी नगर जोन टू में स्थित हकीम होटल में बुधवार शाम को लगी आग से आसपास हड़कंप मच गया। इस चार मंजिला इमारत में अफरा तफरी मच गई। दरअसल जिस स्थान पर यह होटल है, उस इमारत की ऊपरी मंजिल पर नारायणा कोचिंग चल रही थी। इसमें सैकड़ो बच्चे थे। आग लगने के बाद इन्हें इमारत से सुरक्षित निकाला गया, वहीं एहतियात के तौर पर यहां मौजूद एक दर्जन से अधिक निजी कार्यालयों को भी खाली करा लिया गया।
दमकलकर्मियों ने बताया कि एमपी नगर स्थित होटल में आग लगने की सूचना दिलीप कुमार नाम के व्यक्ति ने शाम 6.25 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी थी। जिसके बाद मौके पर बोगदा पुल, आइएसबीटी और गोविंदपुरा से तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं। लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी, इसकी लपटें इमारत के बाहर लगी चिमनी के सहारे छत तक पहुंचने लगीं, जिससे इमारत के बाहर लगे आधा दर्जन से अधिक एसी जल गए। वहीं किचन में रखी रसद सामग्री व अन्य सामान जलकर राख हो गया। होटल संचालक का कहना है कि आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगी होगी। इससे कितना नुकसान हुआ, अभी इसका आकलन नहीं किया गया है।
आग से कांच टूटे, धुएं से रेस्क्यू में हुई परेशानी

आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसकी चपेट में आने से होटल में लगे कांच चटक गए। वहीं इमारत में धुआं भरने से दमकलकर्मियों को भी अंदर जाने का रास्ता नहीं दिख रहा था। इसके बाद दमकलकर्मियों ने मास्क और चश्मा और टार्च लेकर अंदर घुसे और 7.25 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
एक घंटे तक बंद रहा यातायात

एमपी नगर में जिस स्थान पर आग लगी थी, वह काफी भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। यहां कोचिंग, बैंक और दुकानों के साथ बड़ी संख्या में निजी कार्यालय हैं। लेकिन आग लगने के बाद दमकलों के खड़ा होने से इस मार्ग से आवागमन बंद कर दिया गया था, जिससे आसपास की गलियों में एक घंटे तक जाम की नौबत बनती रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.