कमरे में सिगरेट सुलगाते ही भड़की आग, झुलसने की वजह से युवक की मौत

Updated on 14-10-2023 01:47 PM
भोपाल। ईदगाह हिल्स इलाके में बंद कमरे में सिगरेट सुलगाते ही अचानक भड़की आग से झुलसे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में पता चला कि घटना के कुछ देर पहले युवक ने उसके बच्चों को कबाड़ में मिली फाम स्प्रे की कैन से कमरे में स्प्रे उड़ाया था। संभवत: ज्वलनशील रसायन के आग पकड़ने से हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चों के साथ मस्ती में उड़ाया था फाम स्प्रे

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक अजय पुत्र मदनलाल पंथी कबाड़ खरीदने का काम करता था। सात अक्टूबर को वह घर में बच्चों के साथ मस्ती कर रहा था। इस दौरान उसने कबाड़ में मिले एक फाम स्प्रे की कैन निकाली। साथ ही कमरे में बच्चों पर स्प्रे कर दिया। कुछ देर बाद बच्चे कमरे से बाहर निकल गए तो अजय ने सिगरेट पीने के लिए कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उसने सिगरेट सुलगाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया। कमरे में आग का गुबार सा बन गया। इस आग में अजय बुरी तरह झुलस गया।

दरवाजा तोड़कर बुझाई आग

अजय की चीख सुनकर स्वजन दौड़े और दरवाजा तोड़कर कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। अजय ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिवार में पत्नी के अलावा उसकी बड़ी बेटी छह वर्ष की हिमांशी है, जबिक बेटा ऋषभ चार साल का है। दोनों स्कूल जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.