भोपाल में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग:सिलाई सेंटर में भड़की, थर्ड फ्लोर तक पहुंची

Updated on 25-01-2025 12:29 PM

भोपाल के खानूगांव में शनिवार सुबह 3 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। सिलाई सेंटर में सुबह करीब 8 बजे भड़की आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे यहां रहने वाले करीब 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। करीब 30 फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिलाई सेंटर बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर है। यहां सिलाई मशीनें और कपड़े की गठानें रखी हुईं थी। चश्मदीद फहीमुद्दीन चौधरी ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके पास में ही वे रहते हैं। सुबह 8 बजे सिलाई सेंटर से मजदूर शोर मचाता बाहर निकला। देखा तो धुआं निकल रहा था। इसके बाद फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

बिल्डिंग युनूस कुरैशी नाम के शख्स की बताई जा रही है जिन्होंने सिलाई सेंटर के लिए कमरा किराए से दिया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सेंटर में 10 मजदूर थे। बाकी के लोग भी बिल्डिंग में किराए से रह रहे हैं।

महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में उठाकर बाहर भागीं बिल्डिंग के थर्ड और ग्राउंड फ्लोर के एक हिस्से में छह से आठ परिवार रहते हैं। वहीं, सेंटर में भी कई मजदूर थे। बिना देर किए सबसे पहले लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकालना शुरू किया गया। इस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। शोर मचाकर उन्हें बाहर निकाला।

महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में उठाकर बाहर भागीं। वहीं, घरों से गैस सिलेंडर भी बाहर किए। ताकि कोई गंभीर हादसा न हो जाए। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग खाली करा दी गई। करीब 50 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

10 से 15 फीट ऊपर उठ रहीं थी आग की लपटें स्थानीय निवासी फहीमुद्दीन ने बताया कि आग की लपटें 10 से 15 फीट तक ऊपर उठ रहीं थी। आग ने बिल्डिंग के सभी फ्लैट को चपेट में ले लिया जिसमें घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा सामने कपड़े के एक और गोडाउन में आग लग गई।

समय पर दमकल वाहन पहुंचते तो आग फैलती नहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि आग लगने की सूचना नगर निगम के फायर स्टेशन को फौरन दे दी गई थी, लेकिन औपचारिकताएं पूरी करने में इतना समय लगा कि आग तेजी से फैलती गई। अगर समय रहते दमकल वाहन मौके पर पहुंच जाते तो आग को फैलने से रोका जा सकता था।

3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया सुबह 8 बजे से लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद 3 घंटे में काबू पाया जा सका। सुबह 11 बजे तक फतेहगढ़ समेत आसपास के फायर स्टेशनों से करीब 30 फायर ब्रिगेड गाड़ियां और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाई जा सकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.