भोपाल के इकोलॉजिकल पार्क में आग, पौधे झुलसे:देर रात कचरे की वजह से धधका पार्क,एक दर्जन टैंकर ने तीन घंटे में बुझाई

Updated on 22-03-2025 04:32 PM

भोपाल के लहारपुर स्थित इकोलॉजिकल पार्क में आग लगने से सैकड़ों पौधे झुलस गए। शनिवार सुबह तक आग धधक रही थी। जिसे रहवासियों ने बुझाया। वन विभाग का इकोलॉजिकल पार्क 1500 हेक्टेयर एरिया में फैला है। यहां सुबह-शाम हजारों लोग घूमने पहुंचते हैं। आसपास हरियाली सबका मन मोह लेती है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पार्क में आग लग गई। इससे सैकड़ों छोटे पौधे झुलस गए।

कचरा फेंक जाते हैं लोग आग रात करीब 1 बजे लगी। लोगों ने जब आग की लपटें देखीं तो तुरंत फायर कंट्रोल रूम पर सूचना दी। रात में ही आसपास के फायर स्टेशन से फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। करीब तीन घंटे में आग बुझाई जा सकी। प्रत्यक्षदर्शी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पूरे पार्क में कचरा फैला हुआ है। नगर निगम और वन विभाग का ध्यान नहीं है। इसी कचरे में आग लगी। पार्क में अलग-अलग जगहों पर पड़े कचरे में आग सुलगती रही।

हर साल लगती है आग इस पार्क में हर साल आगजनी की घटना होगी है। कभी नरवाई की वजह से आग लगती है, तो कभी कचरे के कारण। बावजूद न तो वन विभाग के अफसर अलर्ट हैं और न ही निगम कचरा उठाता है। समाजसेवी तिवारी ने बताया, इस संबंध में डीएफओ लोकप्रिय भारती और निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान से बात है। उन्हें समस्या का निराकरण करने को कहा है।

पार्क से कई रहवासी इलाके जुड़े इस पार्क से बाग मुगालिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स, लहारपुर, आसाराम नगर, ग्लोबल पार्क सिटी, अमलतास अपार्टमेंट्स रामायण सिटी, विवेकानंद परिसर, गौरीशंकर कौशल कैम्पस समेत कई रहवासी इलाके जुड़े हैं।

पंजाबी बाग के खाली मकान में आग इधर, शनिवार सुबह पंजाबी बाग स्थित पलक होटल के पास एक खाली मकान में आग लग गई। मकान के कैम्पस में पेड़-पौधे और झाड़ियां थीं। जिसमें आग लगी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.