तीन मंजिला बिल्डिंग में आग, 5 सिलेंडर फटे:ग्वालियर में दो दमकलकर्मी और 12 साल का बच्चा घायल

Updated on 10-04-2025 01:20 PM

ग्वालियर के खासगी बाजार में एक इमारत में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक के बाद एक 5 एलपीजी सिलेंडर फटे। आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो फायर ब्रिगेड कर्मी घायल हो गए। उन्हें जय आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा तीन मंजिला कलां गोपाल बिल्डिंग में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुआ। आग बेसमेंट में चल रहे धागा बनाने के कारखाने से शुरू हुई। धागा बनाने के सामान से आग तेजी से फैली और दूसरे-तीसरे फ्लोर के पांच फ्लैट्स को चपेट में ले लिया। पता चलते ही लोग बिल्डिंग से बाहर की तरफ भागे। पुलिस और दमकल को सूचना दी।

आग बुझाने के लिए एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड भी बुलानी पड़ी। सुबह करीब 8 बजे लपटों पर काबू पाया जा सका। अधिकारियों ने कहा- फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी हो सकती है।

12 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी ईंट जिस वक्त आग लगी, बिल्डिंग में रहने वाले लोग गहरी नींद में थे। फ्लैट्स में धुआं भरने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो नींद खुली। आग की लपटें देखकर वे नीचे की तरफ भागे।

कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। तब तक आग तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट्स तक पहुंच चुकी थी। दमकलकर्मी पानी की बौछार करते हुए कारखाने में घुसे। इसी दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसमें फायर ब्रिगेड टीम के लोकेंद्र और पुरुषोत्तम सिंह झुलस गए।

ब्लास्ट की वजह से बिल्डिंग के नीचे खड़े 12 वर्षीय आयुष के सिर पर ईंट आ लगी। तीनों घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक के बाद एक पांच धमाके हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी सतपाल सिंह चौहान ने कहा, 'जब दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। इसके बाद एक घंटे में पांच सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। सुबह करीब 8 बजे बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाया जा सका।'

स्थानीय निवासियों ने कहा- कलां गोपाल रिहायशी बिल्डिंग है। इसमें अवैध तरीके से धागा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इसमें रखे सामान की वजह से आग फैली। यदि बिल्डिंग में रहने वाले लोग समय रहते बाहर नहीं आते तो गंभीर हादसा हो सकता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.