नौकरी से निकाला, मुनीम ने कराई 12 लाख की लूट:भाड़े पर भोपाल बुलाए यूपी के बदमाश

Updated on 12-08-2024 01:26 PM

भोपाल में शराब कंपनी के दफ्तर में हुई 12 लाख रुपए की लूट में पुलिस ने इसी कंपनी के पुराने मुनीम मदन को हिरासत में लिया है। पुलिस उसे मुख्य संदेही मान रही है। आरोपी को गबन के शक में शराब कंपनी से निकाल दिया गया था। बदला लेने की नीयत से उसने लूट की साजिश रची।

शराब कंपनी का दफ्तर विधायक और सांसदों की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग रचना टाॅवर के एक फ्लैट में है। आरोपी ने उत्तर प्रदेश से भाड़े पर दो बदमाशों को बुलाया। उनके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए। भोपाल में उनके ठहरने की व्यवस्था की। रचना टॉवर की रेकी कराई। उन्हें बाहर से फ्लैट दिखाने के साथ ही लिफ्ट नंबर 14 से आने और जाने का रास्ता भी बताया।

रचना टॉवर में 7 अगस्त की सुबह लूट हुई थी। यहां एक फ्लैट में बने शराब कंपनी के दफ्तर में घुसकर दो बदमाशों ने मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल को कट्‌टा अड़ाया। फिर रुपयों से भरा बैग ले भागे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस आज दोपहर तक मामले का खुलासा कर सकती है।

यूपी से दो युवकों को पकड़कर लाई भोपाल पुलिस

आरोपी मदन भोपाल के लालघाटी में रहता है। उसने बदमाशों को भरोसा दिलाया था कि ऑफिस में कम से कम 40-50 लाख रुपए कैश रखा रहता है। उसे पता था कि मैनेजर श्याम सुंदर सुबह सबसे पहले सोकर उठते हैं। फ्लैट में रहने वाले चारों लोगों में वे सबसे बुजुर्ग हैं। उन्हें टारगेट कर आसानी से लूट की जा सकती है। पुलिस की एक टीम मदन की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश से दो युवकों को भी भोपाल ले आई है।

मैनेजर को कट्‌टा अड़ाकर ले भागे 12 लाख

गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि 7 अगस्त की सुबह 8.30 बजे दो लोग शराब कंपनी के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो शराब कंपनी के कर्मचारी वीरेंद्र गुप्ता के नाम से आवाज लगाई।

इसके बाद 63 साल के मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल ने दरवाजा खोल दिया। बदमाशों ने वीरेंद्र गुप्ता के बारे में पूछा। इस पर मैनेजर ने दोनों को ऑफिस के अंदर बैठा लिया।

बदमाशों ने पीने के लिए पानी मांगा तो मैनेजर किचन की तरफ बढ़े। उनके मुड़ते ही बदमाशों ने कट्‌टा निकाला और उनकी पीठ पर अड़ा दिया। फिर दफ्तर में रखे कैश के बारे में पूछने लगे। नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

डरे-सहमे मैनेजर ने फ्लैट के फर्स्ट फ्लोर पर रुपए रखे होने की बात कही। बदमाश उन्हें लेकर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे। यहां रुपयों से भरा बैग उठाया और वापस नीचे आ गए। यहां मैनेजर को धक्का देकर भाग निकले।

15 मिनट 23 सेकेंड में वारदात को दिया अंजाम

जिस वक्त लूट हुई, फ्लैट में मैनेजर जायसवाल सहित चार कर्मचारी थे। गेट खोलने के लिए मैनेजर कमरे में सो रहे दूसरे कर्मचारियों को बताए बिना गए थे। वारदात के दौरान तीनों कर्मचारी सो रहे थे।

बदमाश फ्लैट में 15 मिनट 23 सेकेंड रहे। उन्होंने सो रहे युवकों के दोनों रूम लॉक कर दिए थे। वारदात के बाद फरियादी ने अंदर मौजूद तीनों साथियों को शोर मचाकर जगाया। दोनों लॉक रूम को खोला और आरोपियों की तलाश बिल्डिंग में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

वारदात में युवती भी शामिल

दोनों लुटेरों को एक युवती अपनी मोपेड से रचना टावर के बाहर तक लाई। यहां से आरोपी दाखिल हुए। लड़की बाहर ही उनका इंतजार करती थी। वारदात के बाद इसी युवती की मोपेड पर सवार होकर आरोपी फरार हुए। लुटेरों और मदन की मुलाकात बैतूल जेल में हुई थी। तीनों जेल से छूटने के बाद भी एक दूसरे के संपर्क में थे। वारदात में शामिल युवती मदन की परिचित है। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.