पहले रेप का आरोप लगाया, फिर मुकरी:भोपाल में रवींद्र भवन की पार्किंग में कही थी दुष्कर्म की बात

Updated on 04-03-2025 12:07 PM

भोपाल के रवींद्र भवन की पार्किंग में 15 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मऊगंज में हुई है। जहां से रिपोर्ट श्यामला हिल्स थाने में ट्रांसफर की गई है। इस बीच, सोमवार को आरोपी भगवान सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि वह आरटीआई एक्टिविस्ट है और षड्यंत्र के तहत उसे फंसाने के लिए बच्ची को टूलकिट बनाया है।

घटना 30 जनवरी की रात की है। भोपाल के डीसीपी जोन-2 रियाज इकबाल ने बताया कि फरियादी पक्ष 1 मार्च को मऊगंज पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने पहुंचा था। शिकायत संदिग्ध लगने के बाद वहां की पुलिस ने उन्हें भोपाल भेजा। भोपाल की श्यामला हिल्स पुलिस ने काउंसलरों की मौजूदगी में बच्ची के बयानों को दर्ज किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।

भोपाल में मजदूरी करते हैं नाबालिग के पिता एएसपी मऊगंज अनुराग पांडेय ने बताया, मऊगंज में जीरो पर FIR दर्ज करने के बाद केस डायरी को सोमवार को भोपाल ट्रांसफर कर दिया गया है। श्यामला हिल्स पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊगंज पुलिस के मुताबिक नाबालिग के पिता भोपाल में मजदूरी करते हैं। रवींद्र भवन में लोकरंग महोत्सव के समय उनके परिचित की दुकान लगी थी।

पिता ने बताया कि परिचित मदद के लिए बेटी को साथ ले गए थे। वहां भगवान सिंह आया। भीड़ ज्यादा थी, उसने बेटी को पहले बहलाया-फुसलाया और फिर पार्किंग में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।

बेटी की तबीयत बिगड़ने पर जब डॉक्टर के पास ले गए, तब मामले का खुलासा हुआ। श्यामला हिल्स थाने पहुंचे तो सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद बेटी को मऊगंज भेज दिया, जहां मामला दर्ज कराया गया।

आरटीआई एक्टिविस्ट बोला- रसूखदार फंसा रहे इस बीच, सोमवार (3 मार्च) को आरोपी भगवान सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट हूं। जन कल्याणी कार्यों के चलते कई लोगों से रंजिश है। साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। थाने में जिस समय घटना होने की बात की गई है, तब शाम 4 बजे मैं ईडी ऑफिस में और 7 बजे 7 नंबर स्टॉप पर था।

पहले भी हो चुकी है मारने की कोशिश भगवान सिंह ने वीडियो में बताया कि मुझे मारने के लिए पहले भी कोशिश की जाती रही है। मैंने बीयू यूनिवर्सिटी में की जाने वाली धांधली को लेकर नरेंद्र त्रिपाठी और जयश्री गायत्री फूड्स के मालिक की शिकायत की थी।

अब षडयंत्रकारी लोग दलित बच्ची को टूलकिट बनाकर मुझे क्राइम में धकेल रहे हैं। मुझे फंसाने की साजिश समय-समय की जाती है। भोपाल पुलिस के अधिकारियों को एसआईटी बनाना चाहिए। निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तो सच सामने आ जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.