इंदौरियों को पहले दी 222 करोड़ रुपए के चार फ्लाय ओवर, इसके बाद सीएम पहुंच गए गोलगप्पे खाने, कैलाश ने भी दिया साथ

Updated on 15-10-2024 11:35 AM
इंदौर: सीएम मोहन यादव ने इंदौर को चार फ्लाय ओवर की सौगात दी है। चारों का निर्माण करीब 222 करोड़ रुपए की लागत से हुई है। इंदौर को पहली बार एक दिन में चार फ्लाय ओवर मिले हैं। इसके बाद सीएम गोलगप्पे और भजिए का स्वाद चखने चले गए। सीएम के कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेता थे। सीएम इंदौर के विजय नगर स्थित मशहूर शर्मा चाट भंडार में पहुंचे थे।

पहले चखा गोलगप्पे का स्वाद


इंदौर में शर्मा चाट भंडार स्वाद के लिए मशहूर है। सीएम मोहन यादव ने पहले चाट भंडार में गोलगप्पे का स्वाद चखा है। गोलगप्पे खाने में कैलाश विजयवर्गीय ने भी सीएम का साथ दिया है। इसके बाद सीएम ने भजिए और छोल भटूरे का भी आनंद लिया है। लाजवाब गोलगप्पे के लिए लिए सीएम ने स्वाद की तारीफ की है।


इंदौर को दी चार फ्लाय ओवर की सौगात


इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने इंदौर को चार फ्लाय ओवर की सौगात दी है। मोहन यादव ने एक ही दिन में 222.25 करोड़ रुपए की लागत के 4 फ्लाय-ओवर का लोकार्पण किया। यह पहली बार हो रहा है, जब इंदौर में एक ही दिन में एक साथ 4 फ्लाय-ओवर का लोकार्पण हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फूटी कोठी (संत सेवालाल चौराहा) सहित भंवरकुंआ, खजराना और लवकुश चौराहे के फ्लाय-ओवर का लोकार्पण किया। फूटी कोठी फ्लाय-ओवर का नाम प्रसिद्ध संत श्री सेवालाल जी महाराज के नाम पर किया गया है।

विकास का नया अध्याय लिखेंगे


सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास को नई गति देकर विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर का चहुंमुखी विकास और सुरक्षित यातायात हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि इंदौर के किसी भी चौराहे पर यातायात बाधित न हो और वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने यहा कि यहां जितने भी अंडरपास/ओवर ब्रिज की आवश्यकता होगी, वह सभी बनाए जाएंगे।

इन फ्लाय ओवर का हुआ लोकार्पण


मोहन यादव ने सबसे पहले फूटी कोठी फ्लाय-ओवर का लोकार्पण किया। यह फ्लाय-ओवर 610 मीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई 24 मीटर एवं 6 लेन है। इसके निर्माण पर 57.70 करोड़ रुपए लागत आयी है। इसी तरह उन्होंने भवर कुआं के फ्लाय-ओवर का लोकार्पण भी किया। भंवरकुंआ में 625 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़ाई के 6 लेन फ्लाय-ओवर का निर्माण 55.77 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इसी तरह लवकुश चौराहा और खजराना चौराहा के फ्लाय-ओवर की एक-एक भुजा का लोकार्पण भी किया गया। खजराना के फ्लाय-ओवर की लागत 41.19 करोड़ और लवकुश चौराहे के फ्लाय-ओवर की लागत 66.88 करोड़ रुपए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.