भोपाल में डोर कैमरे वाली पहली सरकारी बिल्डिंग:टीटी नगर में 13 मंजिला बिल्डिंग में 364 फ्लैट्स

Updated on 18-03-2025 02:54 PM

भोपाल में डोर कैमरे वाली पहली सरकारी बिल्डिंग का लोकार्पण मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। बिल्डिंग स्मार्ट सिटी ने 116.26 करोड़ रुपए की लागत से बनाई है। जो टीटी नगर में होटल पलाश के ठीक सामने हैं।

सीएम डॉ. यादव शाम को लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने 364जी टाइप आवास का निर्माण किया है। इन आवासों का निर्माण 3 टावरों में किया गया है। प्रत्येक टावर 13 मंजिल के हैं। जिन आवासों का लोकार्पण होगा। वे प्रथम चरण में बनाए गए हैं।

700 फ्लैट्स बनेंगे कैम्पस में कुल 700 सरकारी फ्लैट्स का निर्माण होगा। भोपाल स्मार्ट सिटी नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित हो रही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी मौजूद रहेंगे।

बिल्डिंग को बनने में 4 साल लगे साल 2020 में बिल्डिंग का काम शुरू हुआ था। इसे बनने में 4 साल लगे हैं। प्रत्येक फ्लैट्स 800 स्क्वयर फीट के हैं। इनमें कैमरा, मॉड्यूल किचन, लिफ्ट, पार्किंग, बच्चों के खेलने के लिए पार्क, पॉथ-वे, झूले आदि हैं। हर फ्लैट्स में डोर कैमरे लगे हैं। इस तरह की सुविधा वाली यह पहली सरकारी बिल्डिंग हैं।

कारों की पार्किंग के लिए तीन मंजिल बिल्डिंग में दो ग्राउंड फ्लोर हैं। इसके बाद फर्स्ट फ्लोर। इन तीनों फ्लोर में कारों के लिए पार्किंग बनाई गई है। एक बिल्डिंग में चार से पांच लिफ्ट है। ताकि, आने-जाने में रहवासियों को कोई परेशानी न हो।

पूरे शहर का नजारा पहली इतनी ऊंची सरकारी आवास वाली बिल्डिंग के ऊपर से पूरे शहर का नजारा दिखाई देगा। ठीक सामने न्यू मार्केट है। वहीं, पीछे की साइड में स्मार्ट सड़क, रोशनपुरा, पॉलिटेक्निक चौराहा, नेहरू नगर, जवाहर चौक, अटल पथ भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.