एनजीटी में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निपटान पर पहली सुनवाई आज, याचिका में सरकार से की गई है यह मांग

Updated on 15-01-2025 12:23 PM
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निपटान को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है। जबलपुर के नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की तरफ से अधिवक्ता पीजी नाजपांडेय द्वारा दायर याचिका में सरकार से आश्वासन मांगा गया है कि पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट निपटान से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।उच्च न्यायालय के आदेश पर एक जनवरी को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने से 12 कंटेनरों की मदद से लगभग 337 टन जहरीला कचरा पीथमपुर स्थित रामकी कंपनी में निष्पादन के लिए भेजा गया है। इसके बाद से वहां बवाल मचा हुआ है। कचरा जलाने के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में दो व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए थे।

विरोध कर रहे लोगों को मनाने में जुटी सरकार

  • सरकार विरोध कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। अधिवक्ता पीजी नाजपांडेय ने बताया कि याचिका में यह निर्देश देने का आग्रह किया गया है कि सरकार धार जिले के पीथमपुर में लोगों की सुरक्षा का आश्वासन दें।
  • इसके अलावा जनता की चिंताओं को दूर करने के लिए कचरे के निपटान के संबंध में हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्रों में एक विशिष्ट रिपोर्ट प्रकाशित करें। लोगों को सही वस्तुस्थिति का पता चलेगा।
  • उन्होंने बताया कि जहां भारी मात्रा में जहरीला कचरा निष्पादन के लिए लाया गया है, वह रामकी कंपनी तारपुरा गांव के पास है। ग्रामीणों को डर है कि भारी मात्रा में जहरीले कचरे को जलाना खतरनाक होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.