कार्तिकेय-अमानत की सगाई की पहली तस्वीर, शिवराज की मौजूदगी में गजब का जमा माहौल, अब शादी पर होगा ग्रैंड जलसा

Updated on 18-10-2024 11:45 AM
भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की 17 अक्टूबर को दिल्ली में सगाई हुई। कार्तिकेय की होने वाली पत्नी अमानत बंसल उदयपुर की रहने वाली हैं। अमानत के पिता जानी-मानी जूता कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

17 अक्टूबर को हुई सगाई


शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल की शादी का निमंत्रण देने प्रधानमंत्री मोदी से भी मिले। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई 17 अक्टूबर को दिल्ली के एक होटल में हुई। इस मौके पर दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे।

कौन हैं कार्तिकेय की पत्नी


कार्तिकेय की होने वाली पत्नी अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। अमानत के पिता अनुपम बंसल प्रसिद्ध जूता कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और उनकी मां रुचिता बंसल महिला उद्यमियों के संगठन, 'कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया' के हरियाणा चैप्टर की संस्थापक हैं।

हाल में पीएम मोदी को दिया था शादी का कार्ड


बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल चौहान की सगाई पहले ही हो चुकी है और उनकी होने वाली पत्नी भोपाल की रहने वाली हैं। इससे पहले, शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों की शादी का निमंत्रण देने पत्नी साधना सिंह चौहान और दोनों बेटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे।

ट्विटर पर शिवराज ने लिखी ये बात


इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं।'

पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बात


शिवराज सिंह ने लिखा कि 'प्रधामनंत्री मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं। प्रधानमंत्री जी से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.