मप्र गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021 में प्रथम स्थान पर, मिले 4887 नंबर

Updated on 26-12-2021 10:54 PM

 भोपाल मप्र को गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021 में  पहला स्थान हा‎‎सिल हुआ है। मप्र को ग्रुप बी में 4887 नंबर  मिले है। इसके बाद  राजस्थान 4884 नंबर के साथ दूसरे, छग 4862 नंबर के साथ तीसरे स्थान पर है। गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 'सुशासन दिवस' के मौके पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021 (जीजीआई 2021) जारी किया। रिपोर्ट में मध्य प्रदेश ने ग्रुप बी के आठ राज्यों में अधोसंरचना, कृषि और संबद्ध क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है।

 रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश ने रैंकिंग में सुधार करते हुए पड़ोसी राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ को पीछे छोड़ा है। केंद्र सरकार ने दस सूचकांक तय किए हैं। जिसमें मध्य प्रदेश ने संयुक्त भागीदारी की श्रेणी में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार सरकार ने देश के सभी राज्यों को तीन समूह में बांटकर रिपोर्ट जारी की है। मध्य प्रदेश को ग्रुप बी समूह में रखा गया है। इसके साथ बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल, झारखंड, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को रखा है।

इस समूह में मध्य प्रदेश ने 4887 अंक लेते हुए पहला स्थान हासिल किया है।जीजीआई-2021 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चार श्रेणियों-समूह , समूह बी, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश में बांटकर रैंकिंग दी गई है। महाराष्ट्र, गोवा को 10 क्षेत्रों के संकेतकों की संयुक्त रैंकिंग में शीर्ष स्थान मिला। गुजरात ने 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। गोवा ने 24.7 प्रतिशत का सुधार किया।

महाराष्ट्र ने कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों, मानव संसाधन, सार्वजनिक अवसंरचना और सुविधा, समाज कल्याण और विकास में बेहतर प्रदर्शन किया। उप्र ने 10 क्षेत्रों में से वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में शीर्ष प्रदर्शन किया केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में दिल्ली ने 14 प्रतिशत का सुधार कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश ने कृषि और उससे संबद्ध क्षेत्र, अधोसंरचना, उपयोगिता, सामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में बेहतर काम किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.