पहली सोलर सिटी साँची बचायेगी 2.3 लाख वयस्क वृक्ष

Updated on 19-08-2023 12:40 PM

विश्व धरोहर साँची प्रदेश की पहली सोलर सिटी होगी। साँची सोलर सिटी में की गई गतिविधियों से सालाना 13 लाख 747 टन कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आयेगी। यह लगभग 2 लाख 3 हजार वयस्क वृक्षों के बराबर है।

आठ मेगावॉट की साँची सौर परियोजना में शासकीय एवं घरेलू भवनों पर 220 किलोवॉट सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किये गये हैं। शासकीय विद्यालय, जिला सहकारी बैंक, पुलिस स्टेशन, स्कूल, घर, कृषि सभी सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। सौर ऊर्जा घरेलू, व्यावसायिक और कृषि विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी। शासन और नागरिकों के ऊर्जा संबंधी व्यय में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हर साल लगभग 7 करोड़ रूपये से अधिक की बचत होगी। ग्रिड कनेक्टेड सोलर संयंत्र से साँची शहर को 3 मेगावॉट और साँची ग्रामीण फीडर को 5 मेगावॉट बिजली दी जायेगी। शहर के नागरिकों को ऊर्जा के सदुपयोग एवं संरक्षण के प्रति व्यवहार में परिवर्तन के लिये ऊर्जा साक्षरता अभियान भी चलाया गया।

साँची स्तूप पर आवागमन के लिये गोल्फ कॉर्ट की व्यवस्था की गई है। नागरिकों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिये प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है। वाहनों के लिये ई-रिचार्जिंग स्टेशन स्थापित किये गये हैं। शहर में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता एवं उपयोग के लिये विभिन्न ऑफग्रिड संयंत्रों की स्थापना की गई है, जिनमें सोलर वॉटर कियोस्क, सोलर स्टड, सोलर हाईमास्ट, सोलर ट्री, वर्टिकल एक्सिस, विण्ड टर्बाइन शामिल हैं।

साँची में रेलवे द्वारा 50 किलोवॉट, मध्यप्रदेश पर्यटन 104 किलोवॉट, स्कूल शिक्षा 13 किलोवॉट, पोस्ट-ऑफिस 3 किलोवॉट, पुरातत्व संग्रहालय 8 किलोवॉट, डिस्काम ऑफिस 2 किलोवॉट, सरकारी अस्पताल 10 किलोवॉट, घरेलू 45 किलोवॉट, इस तरह कुल 245 किलोवॉट की रूफटॉप सोलर क्षमता निर्मित की जा चुकी है।

शहर में घरेलू सौर उपकरणों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। स्कूली बच्चों को अध्ययन के लिये सोलर स्टडी लेम्प, छोटे व्यवसायियों के लिये सोलर स्टेण्ड लेम्प और बुजुर्गों एवं गृहणियों के दैनिक कार्यों के लिये सोलर लालटेन की व्यवस्था की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.