'मछली' ने किया हिरण के बच्चे का शिकार, सीन देखकर फटी रह गई पर्यटकों की आंखें

Updated on 18-10-2024 11:39 AM
नर्मदापुरम: सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में मशहूर बाघिन मछली ने हिरण के बच्चे का शिकार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बुधवार दोपहर को चुरना रेंज में सफारी के दौरान पर्यटकों ने मछली को शिकार करते हुए देखा और उसका वीडियो बनाया।
वीडियो में मछली हिरण के बच्चे को मुंह में दबाए हुए जंगल के अंदर एकांत जगह पर ले जाती दिख रही है। पर्यटकों की मौजूदगी के बाद भी मछली बाघिन बिल्कुल असहज नहीं हुई। बल्कि आराम से रोड पर चलते हुए अपने शिकार का काम तमाम कर दिया। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे टूरिस्ट रोमांच से भर गए।

ऐसा था शिकार के बाद का नजारा


यह अपने आप में एक दुर्लभ दृश्य होता है, जब आप जंगल के सबसे ताकतवर शिकारी को शिकार करते हुए देख पाते हैं। तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों का ध्यान वन्यजीव संरक्षण की ओर भी आकर्षित कर रहा है।

जबड़े में हिरण के बच्चे को दबोचा


सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के अधिकारियों के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर को एक सफारी के दौरान हुई। पर्यटकों ने मछली को अपने शिकार का पीछा करते देखा। मछली बाघिन के दोनों तरफ टूरिस्टों को लिए हुए जिप्सी गाड़ी खड़ी है। वीडियो में वह उनके बीच से उस हिरण के बच्चे को अपने खतरनाक दांतों में दबाए घने जंगल में ले जाते हुए देखी जा रही है।


सतपुड़ा की प्रसिद्ध बाघिनों में शुमार है मछली


मछली इस क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण का प्रतीक बन गई है। उसे सतपुड़ा में सबसे प्रसिद्ध बाघिनों में से एक माना जाता है। वीडियो ने वन्यजीवों के संरक्षण के महत्व पर ध्यान आकर्षित किया है। साथ ही दर्शकों को शिकारी और शिकार के बीच नाजुक संतुलन का अनोखा नजारा भी देखने को मिला है। जंगल में जानवरों का अपना जीवन चक्र होता है और जिसमें वे फलते फूलते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.