फिट्जी कोचिंग सेंटर, फीस को लेकर कार्रवाई:भोपाल के 700 पैरेंट्स के रुपए फंसे; दिल्ली में पुलिस की दबिश

Updated on 29-01-2025 02:22 PM

भोपाल के एमपी नगर स्थित फिट्जी (FIITJEE) कोचिंग सेंटर को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। वहीं, दिल्ली में कोचिंग के मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें भी दबिश दे रही है। इसी बीच अब अफसर पेरेंट्स के रुपए वापस कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भोपाल में पिछले 4 दिन से पेरेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं।

दूसरी ओर, कोचिंग के मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी को लेकर भोपाल से टीमें दिल्ली गई हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है, जो दिल्ली में गोयल के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर को सील करने के बाद अब फीस लौटाए जाने को लेकर रास्ता निकाल रहे हैं। ताकि, अभिभावकों को राहत मिल सके।

15 दिसंबर को दर्ज की गई थी FIR फिट्जी (FIITJEE) कोचिंग सेंटर के मालिक डीके गोयल समेत 4 लोगों पर भोपाल के एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 15 दिसंबर को एफआईआर की गई थी।। कोचिंग स्टूडेंट्स की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई। शिकायत के मुताबिक, कोचिंग सेंटर अचानक बंद किए जाने की वजह से हर पेरेंट्स के लगभग 2 लाख रुपए फंसे हुए हैं। कुल मिलाकर यह राशि करीब 12-15 करोड़ रुपए तक पहुंचती है।

कोचिंग के खिलाफ सख्त गाइडलाइन की मांग मंगलवार को भोपाल में फिट्जी कोचिंग सेंटर के बाहर अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की थी। उन्होंने मांग की थी कि कोचिंग संस्थान के मालिक डीके गोयल को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उसका बैंक अकाउंट सीज कर अभिभावकों के सारे पैसे लौटाए जाएं। शाम को एमपी नगर एसडीएम एलके खरे और बैरागढ़ एसडीएम आदित्य जैन ने सेंटर सील कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.