लोन एप से ठगी कर दंपती समेत बच्चों समेत खुदकुशी के लिए उकसाने वाले पांच आरोपित और गिरफ्तार

Updated on 21-08-2023 12:11 PM

भोपाल। रातीबड़ के तिरुपति शिव विहार कालोनी में मासूम बच्चों को जहर देकर फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले दंपती को खुदकुशी के उकसाने वाले के मामले में पुलिस पांच और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसआइटी की जांच में पता चला कि मृतक भूपेंद्र विश्वकर्मा से जालसाजों ने हमीदिया रोड भोपाल स्थित यस बैंक में अमायरा ट्रेडर्स के नाम से खोले गए खाते में रकम जमा करवाई गई थी। इस मामले में ट्रेडर्स के प्रोपराइटर और एक बैंक कर्मचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले एसआइटी राजस्थान से एक आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि रुपये ट्रांसफर करवाने वाले मुख्य आरोपित की अभी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मूलत: रीवा निवासी भूपेंद्र कुमार विश्वकर्मा (38) यहां शिव विहार कालोनी में अपनी पत्नी रितु विश्वकर्मा (34), बेटे रितुराज (8) और रिषीराज (3) के साथ रहते थे। बीती 13 जुलाई को उन्होंने दोनों बच्चों को माजा में जहर पिलाने के बाद पत्नी समेत फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने भूपेंद्र के घर से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई जालसाजी के बारे में विस्तार से बताया है। दरअसल वह पार्ट टाइम जाब के चक्कर में आनलाइन जालसाजों के चंगुल में फंस गए थे। आनलाइन लोन देने वाले ऐप के माध्यम से उन पर करीब 17 लाख रुपये का लोन हो गया था। जालसाज लोन चुकाने के लिए दबाव डाल रहे थे और उन्हें बदनाम करने लगे थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी करने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

एसआईटी कर रही मामले की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया था। एसआईटी ने जालसाजों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद यह दूसरी सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। इस बार पुलिस ने अमायरा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शारिक बेग निवासी ईंटखेड़ी, अरशद बेग निवासी तलैया, मोहम्मद उबेस निवासी हनुमानगंज, शाहजवां खान निवासी तलैया और फरहान रहमान निवासी अशोका गार्डन को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों को कमीशन के मिले 1.80 लाख

रातीबड़ थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि भूपेंद्र विश्वकर्मा के बैंक आफ बड़ौदा के खाते से हमीदिया रोड भोपाल स्थित यस बैंक में स्थित अमायरा ट्रेडर्स के नाम से खुले खाते में रुपये ट्रांसफर हुए थे। अमायरा ट्रेडर्स का प्रोपराइटर शारिक बेग है। उसने बैंक कर्मचारी फरहान की मदद से यह खाता खुलवाया था। उसके खाते में आई रकम के बदले कमीशन के तौर पर 1.80 लाख रुपए मिले थे, जिन्हें आरोपित ने आपस में बांट लिए थे। हालांकि खाते में रुपये ट्रांसफर करवाने वाले जालसाज की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.