प्रदेश में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में लगेंगे साढ़े पांच करोड़ पौधे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 28-06-2024 12:07 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान जन सहयोग से सफल होगा। अभियान के लिए अधिकतम जन सहभागिता के प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश के दो बड़े नगरों में अनेक संगठन अभियान से जुड़ रहे हैं। इंदौर जिले में जहां 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, वहीं राजधानी भोपाल सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दिन में ही 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भोपाल जिले में 12 हजार पौधे "माँ" के सम्मान में लगाए जाएंगे। शेष पौधे भी विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे। भोपाल में राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई को अभियान के अंतर्गत पौधे लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में गुरूवार को एक विशेष बैठक में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों से अभियान की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों को दें विरासत की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पौध-रोपण के अभियान के साथ युवाओं को जोड़ कर उन्हें पर्यावरण का महत्व बताना प्रशंसनीय है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विरासत से जोड़ने का कार्य भी किया जाए। भोपाल जिला पर्यटन परिषद और अन्य संस्थाएं विद्यार्थियों को पुरातात्विक महत्व के स्थानों, विज्ञान संग्रहालय और अन्य संग्रहालयों की सैर करवाएं। भोपाल में ऐसे जीवंत प्रयास होने चाहिए जिससे राजधानी एक मॉडल बने और अन्य स्थानों पर उसकी चर्चा हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के विकास के लिए रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के लिए जन अभियान परिषद, अखिल विश्व गायत्री परिवार और अन्य संस्थाओं का पूरा सहयोग लिया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक स्थान पर विशाल जन भागीदारी वाला कार्यक्रम भी आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण के लिए तकनीकी रूप से आवश्यक सभी तैयारियां पूरी की जाएं।

भोपाल में पौध-रोपण की कार्य योजना

भोपाल में करीब 350 स्थल पौध-रोपण के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से कलियासोत डेम, आदमपुर खंती, कीरत नगर, केम्पा वृक्षारोपण मुगालिया कोट, समरधा जंगल रेंज तथा कलारा बैरसिया भी शामिल हैं। कुल 480 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे लगाने का लक्ष्य है। "एक पेड़ मां के नाम" एवं "हरित महोत्सव" अभियान को भोपाल में "एक वृक्ष भोपाल के नाम" से भी प्रचारित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत व्यापक पौध-रोपण होगा। राजधानी हरे भरे पौधों से सजेगी। भोपाल में 6 जुलाई को व्यापक पौध-रोपण के अंर्तगत एक दिन में 12 लाख पौधे लगेंगे। जन-जन को पौध-रोपण से जोड़ा जाएगा। भोपाल नगर के साथ ही संपूर्ण भोपाल जिले में भी पौधे लगाए जाएंगे। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का पूरे प्रदेश में क्रियान्वयन हो रहा है।

बैठक में खेल, युवक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त-घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी और विधायक श्री विष्णु खत्री एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.