घने कोहरे के कारण इंदौर नहीं उतर सकी पांच फ्लाइट, अहमदाबाद डायवर्ट

Updated on 30-11-2023 12:03 PM

इंदौर। इंदौर में घने कोहरे के कारण हवाई सेवा लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रही। देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह 6:25 से नौ बजे तक दृश्यता 400 मीटर से नीचे पहुंचने के कारण विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। इन विमानों को एयरपोर्ट प्रबंधन ने उतरने की अनुमति नहीं दी।

इस कारण सुबह आने वाली पांच फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डाइवर्ट की गई। इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट से भी कोई विमान उड़ान नहीं भर सका। कोहरे के कारण यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर पहुंचने में परेशानी हुई। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

इंदौर में दूसरे दिन गुरुवार को घना कोहरा छाया। दृश्यता कम होने से सुबह 8.30 बजे तक भी 100 मीटर आगे देखना मुश्किल हो रहा था। इस कारण वाहनों के हैडलाइट चालू रखना पड़े। शहर में कई स्थानों पर सुबह बूंदाबांदी भी हुई। देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे तक आने वाली पांच फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।

इंडिगो की हैदराबाद-इंदौर उड़ान सुबह 7.10 बजे इंदौर आती हैं। इसको खराब मौसम के कारण सुबह 8.30 बजे अहमदाबाद भेजना पड़ा। इससे पहले एक घंटा लेंडिंग की कोशिश होती रही। सभी यात्री रनवे पर विमान में ही बैठे हैं व मौसम के सही होने का इंतजार कर रहे है।

इसके अलावा जयपुर-इंदौर, बेंगलुरू-इंदौर, दिल्ली-इंदौर और बांम्बे-इंदौर फ्लाइट को भी अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। सभी विमान मौसम साफ होने के बाद यात्रियों को लेकर इंदौर आएंगे। इसके अलावा सुबह 6.25 से पहले कई उड़ने लेट उतरी और रवाना हुई।

ट्रेनों के संचालन में आई परेशानी

घने कोहरे के कारण गुरुवार को इंदौर से सुबह चलने वाली अधिकांश ट्रेनों के संचालन में भी परेशानी आई। इंदौर से जाने वाली इंदौर-नागपुर वंदे भारत और रणथंबोर एक्सप्रेस को कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने से पटरियां और सिग्नल नहीं दिखाई दे रहे थे। ट्रेनों को कम स्पीड में चलाया गया। वहीं लोगों को भी ट्रेन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मशक्कत करना पड़ी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.