पांच साल के बच्चे पर श्वान ने हमला कर दिया, कई जगह काटा

Updated on 05-02-2024 12:03 PM

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। कोकता ट्रांसपेार्ट नगर में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे पर श्वान ने हमला कर दिया। श्वान ने बच्चे के गले, मुंह और चेहरे पर कई जगह काट लिया। वहीं उससे बचने से भागने पर बच्चा गिर गया, जिससे उसकी हड्डी भी टूट गई। इसके बाद उसको अस्पताल उपचार कराकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया है। रविवार को बच्चे को इंजेक्शन का तीसरा डोज लगा है।

पिता रामस्वरूप अहिरवार बताते हैं कि उनके बेटे अभिनव को श्वानों को लेकर काफी डर लगता है। शिकायताें के बाद भी नगर निगम की टीम श्वानों को पकड़ने के लिए नहीं पहुंचती है। रविवार को पूरे दिन में करीब 34 एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। इसमें से करीब पांच मामले नए हैं। बाकि पुराने केसेस का फालोअप रेबीज लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

केस 2

ऐसे चार इमली क्षेत्र में रहने वाली दीक्षा मानकर(26) को कार्यालय से घर वापसी के समय श्चान ने अचानक हमला कर दिया। शाम को सात बज रहे थे। आसपास कोई श्वान का झुंड नहीं था, लेकिन अचानक एक श्वान अचानक आकर काट लिया। इसके तुरंत बाद रविवार को ही जेपी अस्पताल आकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है।

केस 3

पंचशील मोहल्ले में शनिवार रात को निश्चिला ठाकुर(35) घर के बाहर घूम रही थी। अचानक पडोस में पाले एक श्वान ने अटैक कर दिया। उन्होंने छुडाने का प्रयास किया तो उनके हाथों में से खून निकल आया। सुरक्षा की का ध्यान करते हुए सरकारी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया।

केस 4

इंदौर से अभी भोपाल आईं दीपाली गौर बताती हैं कि वो मोहल्ले में घूम रही थी। एक परिवार के यहां पाला गया श्वान घूम रहा था। दीपाली ने प्रेम से श्वान के सिर में सहलाया। इस दौरान श्वान ने उनकी कलाई को पकड़ लिया। इस दौरान युवती बेहोश हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.