शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल

Updated on 16-03-2026 11:42 AM

इंदौर: भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने चटपटे स्वाद और अलग-अलग शहरों की पहचान के लिए जाना जाता है। दिल्ली की चाट, मुंबई का वड़ा पाव या अलग-अलग शहरों के स्ट्रीट फूड—हर जगह का अपना अलग स्वाद और अंदाज़ होता है। इन्हीं मशहूर स्वादों को एक ही जगह पर लाने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर अपने रेस्तरां एस कैफे में वीकेंड स्पेशल “गलियों का स्वाद” स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। इस खास फूड फेस्टिवल में मेहमान आरामदायक माहौल में देश के अलग-अलग शहरों के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे है।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के शेफ पंकज राणा ने बताया कि यह फूड फेस्टिवल मार्च के हर वीकेंड पर आयोजित किया जा रहा है। शाम के समय होने वाले इस फूड फेस्टिवल में परिवार, दोस्त और फूड प्रेमी एक साथ बैठकर भारत के अलग-अलग हिस्सों के स्वाद का अनुभव कर रहे है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य मेहमानों को सिर्फ खाना परोसना नहीं, बल्कि भारत की स्ट्रीट फूड संस्कृति का असली अनुभव देना है। फेस्टिवल के दौरान लाइव चाट स्टेशन में पानी पुरी, पापड़ी चाट और दही भल्ला जैसे पसंदीदा व्यंजन तैयार किए जा रहे है। इसके अलावा मुंबई की गलियों के मशहूर वड़ा पाव और पाव भाजी, दिल्ली के प्रसिद्ध छोले कुलचे और आलू टिक्की जैसे व्यंजन भी मेन्यू का हिस्सा होंगे। अलग-अलग क्षेत्रों के स्ट्रीट फूड के साथ पारंपरिक भारतीय मिठाइयाँ भी मेहमानों को परोसी जाएँगी।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के डायरेक्टर ऑफ एफएंडबी गुरुप्रीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि “भारत की स्ट्रीट फूड संस्कृति बहुत समृद्ध और रंगीन है। ‘गलियों का स्वाद’ के जरिए हम चाहते हैं कि मेहमान एक ही जगह पर देश के अलग-अलग शहरों के लोकप्रिय स्वादों का अनुभव कर सकें। हमारा प्रयास है कि हर मेहमान को यहाँ अच्छा खाना, अच्छा माहौल और यादगार अनुभव मिले।”

इस तरह के थीम आधारित फूड फेस्टिवल मेहमानों को नए स्वादों से जोड़ने के साथ-साथ वीकेंड को खास बनाने का मौका भी देते हैं। “गलियों का स्वाद” फेस्टिवल भी इसी सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि मेहमान परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर भारत की मशहूर गलियों के स्वाद का आनंद ले सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.