पिलर पर रखा FOB स्ट्रक्चर, डीबी मॉल से जुड़ेगा स्टेशन:भोपाल के एमपी नगर में बन रहा ब्रिज; नीचे से भी गुजरेंगी गाड़ियां

Updated on 27-01-2025 12:16 PM

भोपाल के एमपी नगर में डीबी सिटी मेट्रो स्टेशन से फुट ओवरब्रिज (एफओबी) जुड़ेगा। इसके बाद यात्री स्टेशन से उतरकर सीधे डीबी मॉल आ-जा सकेंगे। इस ब्रिज के स्ट्रक्चर को पिलर पर रख दिया गया है। सोमवार को दूसरे स्ट्रक्चर का काम भी शुरू हो गया। फरवरी में इसका काम पूरा हो जाएगा।

फुटओवर ब्रिज से लोग मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल सकेंगे और सीधे डीबी मॉल में जा सकेंगे। इस स्ट्रक्चर के नीचे सड़क है। वहीं, ऊपर डॉ. भीमराव अंबेडकर ब्रिज (जीजी फ्लाईओवर) है। ऐसे में एफओबी के ऊपर और नीचे से गाड़ियां गुजर सकेंगी।

ऐसा बनाया गया है फुटओवर ब्रिज जानकारी के अनुसार, डीबी सिटी स्टेशन का यह दूसरा एंट्री-एग्जिट पॉइंट होगा। जिसे स्टेशन की विपरीत दिशा में सड़क के दूसरी ओर (डीबी सिटी मॉल तरफ) बनाया जा रहा है। स्टेशन और एंट्री-एग्जिट बिल्डिंग को फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। मेट्रो स्टेशन जाने या इससे बाहर निकलने के लिए यात्रियों को इसी एफओबी से होकर गुजरना पड़ेगा।

20 मीटर लंबा एफओबी एफओबी करीब 20 मीटर लंबा है, जो जीजी फ्लाईओवर से डेढ़ मीटर नीचे और सड़क से करीब 7 मीटर ऊपर बनाया गया है। बता दें कि मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बनाने के लिए सुभाष नगर और रानी कमलापति स्टेशन पर भी इस तरह के एफओबी बनाए जा रहे हैं, लेकिन डीबी सिटी मॉल स्टेशन पर एक बड़ी तकनीकी परेशानी जीजी फ्लाईओवर भी थी।

मौके पर ही असेंबल हुआ ब्रिज यह एफओबी मौके पर ही असेंबल किया गया। इसके बाद बड़ी क्रेन की मदद से इसे सीमेंट के स्ट्रक्चर पर रखा गया है।

जल्द आएगी आरडीएसओ की टीम रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) रेलवे की एक संस्था है। इसका मुख्यालय लखनऊ (उप्र) में है। किसी भी शहर में मेट्रो चलाने से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी टीम निरीक्षण करती है। यह आरडीएसओ की रिपोर्ट देखती है। आरडीएसओ टीम जल्द ही भोपाल आ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.