एम्स के सामने गंदगी में बन रहा भोजन, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Updated on 02-06-2023 07:26 PM
भोपाल। राजधानी के एम्स के सामने ठेलों पर चलने वाली होटलों में सर्व सेव फूड की संस्कृति का जमकर उल्‍लंघन हो रहा है। इससे ग्राहकों को एम्स के सामने परोसे जाने वाला भोजन पूरी तरह से असुरक्षित है। पूरा दृश्य सामने होने के बाद भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं। एम्स के ठीक सामने अस्वच्छता के माहौल में खाना बनाकर परोसा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक इन फूड बेंडरों ने खाद्य विभाग से ना तो पंजीयन कराया है, ना ही फूड लाइसेंस लिए है।

एम्स के आसपास वर्तमान में 140 से अधिक फूड बेंडर है। इनमें से लगभग सभी लोगों को स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित खाद्य सामग्री परोस रहे हैं। नवदुनिया ने बाजार में अनहाइजीन स्ट्रीट वेडरों की कार्यप्रणाली को मौके पर जाकर देखा तो पाया कि वहां हैरान करने वाले हालात हैं। हालांकि इस पूरे मामले में खाद्य अधिकारी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी ओर से ऐसी कोई पहल नहीं की गई है।
ऐसा था नजारा

ठेलों के पास पसरी गंदगी पसरी हुई थी। ठेले में खान-पान की दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने दस्ताने, एप्रिन और सिर पर कैप पहनना तो दूर, उनके पहने हुए कपड़े भी काफी गंदे थे। यहां कई दिनों से जमा करके रखा गए पानी या गंदे बर्तन में रखे हुए पानी का इस्तेमाल भी देखा गया। इसके बाद भी यह स्ट्रीट फूड वेंडर खाद्य विभाग की पहुंच से दूर हैं। इसमें घातक बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं। इनमें कई तरह की दूसरी अशुद्धियां भी हो सकती हैं, जिनके कारण डायरिया, कालरा और फूड पायजनिंग की समस्या हो सकती है।
बाहर खाना खाते समय हमें भी रखना है इन बातों का ध्यान

- स्ट्रीट फूड्स या रेस्टोरेंट में कुछ भी खाएं, तो सबसे पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

- जांच लें कि दुकानदार ने बनाए गए फूड्स को सही से ढक कर रखा है या नहीं।

- स्ट्रीट फूड्स वेंडर फूड्स को उठाने के लिए ग्लब्स (दस्ताने) और टान्ग्स (चिमटे) का प्रयोग कर रहा है या नहीं।
 दुकानदार बासी या देर के बनी चीजों को तो नहीं बेच रहा है।

- खाते समय अगर आपको स्वाद में कुछ अटपटा लगे या फूड्स में कुछ अजीब नजर आए, तो तुरंत टोकें और पूछताछ करें।

- खुले में बिकने वाले जूस, मोमोज, गोल गप्पे, गन्ने के जूस, चाउमीन, आम पना आदि का सेवन करने से बचें।

- ऐसे रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंडर से ही सामान खरीदें, जिनकी दुकान पर साफ-सफाई नजर आती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.