द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 1 मार्च तक नागपुर के साओजी व्यंजनों पर आधारित फूड फेस्टिवल हुआ शुरू

Updated on 21-02-2026 04:33 PM

इंदौर: भारतीय खान-पान की विविधता में कुछ स्वाद ऐसे होते हैं, जो अपने तीखे मसालों और विशिष्ट पहचान के कारण सीमित क्षेत्रों तक ही जाने जाते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर और विदर्भ क्षेत्र से जुड़ी साओजी रसोई भी ऐसी ही एक पारंपरिक शैली है, जो अपने गहरे, दमदार और मसालेदार स्वाद के लिए पहचानी जाती है। अब पहली बार इंदौर के लोगों को इस खास रसोई से रूबरू कराने के उद्देश्य से द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में इंदौर मीट साओजीथीम पर विशेष साओजी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया है। यह फूड फेस्टिवल 20 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा।

इस फूड फेस्टिवल के तहत मेहमानों को नागपुर और विदर्भ क्षेत्र की पारंपरिक साओजी रेसिपीज़ के साथ-साथ महाराष्ट्रीयन देसी स्वादों का विस्तृत और क्यूरेटेड अनुभव मिल रहा है। मेन्यू में मंचो सूप, वेज लेमन कोरिएंडर सूप, मटन सुक्खा, चिकन कोलिवाड़ा, वराड़ी चिकन, रवा फिश और कोथिंबीर वड़ी जैसे लोकप्रिय स्टार्टर शामिल हैं। मुख्य व्यंजनों में साओजी चिकन, साओजी मटन, तामरस्सा कोम्बडी, वरहाड़ी चिकन मसाला, भरली वांगी, कुलदाची आमटी, मिसळ पाव, झुणका-भाकरी, वेज मराठा और पनीर साओजी परोसे जा रहे हैं। दाल वरण, काताची आमटी, चिकन दम बिरयानी और तवा वेज पुलाव भी उपलब्ध हैं। लाइव स्टेशन पर पूरणपोळी, फ्राइड मोदक और थालीपीठ बनाए जा रहे हैं, जबकि मिठाइयों में श्रीखंड, बासुंदी और खोप्रा पाक परोसे जा रहे हैं।

इस अवसर पर द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने कहा, साओजी रसोई अपनी पकाने की संतुलित विधि के साथ-साथ अपने मसालों की तीव्रता के लिए जानी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने खास तौर पर साओजी का मसाला तैयार किया है जो की एक तीखा, खुशबूदार और कॉम्प्लेक्स मसाला मिश्रण है। यह अपनी तेज़ तीखेपन, गहरे रंग और कई साबुत मसालों के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है, जो हम इस फेस्टिवल में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस फूड फेस्टिवल के लिए हमने उन व्यंजनों को चुना है, जो नागपुर और विदर्भ क्षेत्र की पारंपरिक रसोई का सही प्रतिनिधित्व करते हैं। हर डिश में देसी मसालों, और पारंपरिक तरीकों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि स्वाद अपने मूल रूप में सामने आए। हमारा प्रयास है कि इंदौर के लोग इस फेस्टिवल के माध्यम से साओजी भोजन को केवल चखें ही नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक पहचान और परंपरा को भी समझ सकें।

इस अवसर पर द पार्क इंदौर के फ़ूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, साओजी रसोई का स्वाद जितना दमदार है, उसकी परंपरा उतनी ही समृद्ध है। इस फेस्टिवल के माध्यम से हम इंदौर के मेहमानों को वह प्रामाणिकता दे रहे हैं, जिसका अनुभव आम तौर पर विदर्भ क्षेत्र में ही मिलता है। हमारा उद्देश्य है कि हर मेहमान यहां के स्वाद, माहौल और प्रस्तुतिकरण के माध्यम से साओजी भोजन की असली पहचान महसूस कर सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.