टायलेट में लगे नल के पानी से बन रहा था डॉक्टरों के लिए खाना, जबलपुर मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल

Updated on 12-02-2025 01:21 PM

जबलपुर। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में बाथरूम के कमोड के पास लगे नल के पानी से खाना पकाया जा रहा था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो 6 फरवरी का बताया जा रहा है।


वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना का कहना है कि उस पानी से सिर्फ बर्तन धोए गए थे। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी जानकारी ली जा रही है। मेडिकल कॉलेज में 6 फरवरी को वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था।


कॉन्फ्रेंस में आए डॉक्टरों के लिए बना खाना


6 फरवरी को मेडिकल कॉलेज के न्यू एकेडमिक ब्लॉक में वार्षिक कॉन्फ्रेंस आईएसएसपी से जुड़ा एक कार्यक्रम हुआ था। जिसमें की स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई अधिकारी और डॉक्टर शामिल हुए थे। यहां उनके लिए खाना भी बनाया गया था। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे लेकर दावा किया जा रहा है कि खाना बाथरूम के लिए उपयोग किए जाने वाले पानी से बनाया गया।


कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में डॉक्टर के शामिल


इस एक दिनी कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में जिले व आसपास के ब्लॉक से डॉक्टर शामिल हुए थे। भोजन बनाने में बाथरूम के पानी के उपयोग से अनभिज्ञ इन डॉक्टरों ने भोजन भी किया और लजीज व्यंजन की तारीफ भी की। गनीमत रही कि इस दौरान किसी चिकित्सक को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या सामने नहीं आई।


जो डॉक्टर दूसरों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं और हमेशा स्वच्छ पानी के उपयोग की सलाह देते हैं। उनका ही खाना टायलेट के नल के पानी से बनाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.