जनजातीय विकासखंडों में उपभोक्ताओं के घर तक पहुँचेगा अनाज : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 17-11-2021 09:01 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राशन आपके ग्राम योजना में प्रदेश के जनजातीय बहुल 89 विकासखंड के लिए आज प्रथम चरण में 11 वाहन मंत्रालय परिसर से जिलों के लिए रवाना किए। योजना में दिसम्बर माह तक सभी जनजातीय बहुल विकासखंडों के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से हमारे जनजातीय भाई-बहनों को बिना कष्ट के उनके ग्राम और घर तक आवश्यक अन्न उपलब्ध हो जाएगा। पूर्व में राशन की दुकान पर जाकर ही राशन लेना होता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में किया है। यह योजना जनजातीय वर्ग के कल्याण की योजनाओं में एक नवीन योजना है, जो समय, ऊर्जा और धन की बचत की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

मजरों-टोलों तक पहुँचेगा अन्न वाहन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना में जो युवक दायित्व निभा रहे हैं, वे शासकीय सेवक होकर जनजातीय वर्ग से ही चयनित किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कल डिण्डोरी के अनिल आर्मो और मण्डला के लक्ष्मी नारायण को जंबूरी मैदान भोपाल में हुए जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वाहनों की चाबी सौंपी थी। योजना में जनजातीय वर्ग के युवाओं को वाहन के लिए शासन द्वारा ऋण गारंटी और मार्जिन मनी देने की व्यवस्था की गई है। वाहन में तौल कांटा और सेल्समेन का प्रबंध होने से उपभोक्ताओं का हित सुनिश्चित होगा। योजना में प्रत्येक ग्राम के लिए दिन निर्धारित कर अनाज वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

योजना एक नज़र में

मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना में 20 जिलों की 4 हजार उचित मूल्य दुकानों से वितरित होने वाली राशन सामग्री वाहनों द्वारा जनजातीय वर्ग के उपभोक्ताओं तक पहुँचाई जाएगी। इस व्यवस्था में 450 वाहन लगेंगे। योजना से लाभान्वित ग्रामों की संख्या 7 हजार 500 है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ करते हुए जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए 12 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने वाहन में मंत्रियों के साथ सवार होकर अन्न वितरण व्यवस्थाओं और वाहन की उपयोगिता का जायजा भी लिया।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण फैज अहमद किदवई इस दौरान उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.