खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने अनुराग राजपूत के डीएसपी चयनित होने पर दी बधाई

Updated on 18-06-2024 12:30 PM

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने श्री अनुराग राजपूत को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डीएसपी के पद पर चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। कहते हैं प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। प्रतिभा के लिए गांव या शहर नहीं बल्कि खुद की मेहनत और लगन रंग लाती है। यदि ऐसा करने के लिए कोई ठान ले तो उसका आशानुरूप परिणाम मिलता ही है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में सागर जिले की सुरखी विधानसभा के छोटे से गांव मर्दानपुर के श्री अनुराग राजपूत सफलता प्राप्त कर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं। श्री अनुराग राजपूत ने सोमवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत से उनके भोपाल निवास पर सौजन्य भेंट की। उनके साथ साथ सूबेदार नीतू सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक राहुल राजपूत ने भी मंत्री श्री राजपूत से सौजन्य भेंट की। 

मंत्री श्री राजपूत ने श्री अनुराग को शुभकामना देते हुए कहा कि उम्मीद है कि आप जिम्मेदारीपूर्वक पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का पालन करेंगे। उन्होंने श्री अनुराग को मिठाई खिलाई। सफलता पर श्री अनुराग ने कहा कि परीक्षा के लिए वह लगातार मेहनत कर रहे थे। पहले प्रयास में शायद थोड़ी कमी रह गई होगी पर दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिल ही गई। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास किया जाए तो अंतत: सफलता मिलनी तय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.