भोपाल मेट्रो स्टेशन में खुलेंगे फूड प्लाजा:16 स्टेशनों के लिए प्लान पर मंथन; शॉप भी खुलेगी

Updated on 16-05-2024 11:25 AM

भोपाल में मेट्रो के 6.22 किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ट्रायल रन हो चुका है, जबकि अगले कुछ महीनों में कमर्शियल रन भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद जब आप मेट्रो ट्रेन में सफर करने के लिए स्टेशन में एंट्री करेंगे तो आपको ठीक वैसी तस्वीर नजर आएगी, जो किसी एयरपोर्ट के अंदर की होती है। अंदर फूड प्लाजा और कुछ शॉप भी रहेंगी। जहां से आप खाने-पीने और जरूरत का सामान भी खरीद सकेंगे।

इसके लिए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। एक्सपर्ट के जरिए प्लान तैयार बन रहे हैं। ऐसा ही प्लान इंदौर मेट्रो स्टेशनों के लिए भी बनाए जाएंगे। भोपाल-इंदौर के लिए एक साथ मीटिंग हुई है।

एमडी ने एक्सपर्ट से चर्चा की
मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर सुभाषनगर से एम्स के बीच है। पांच स्टेशन- RKMP, सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी के सामने और एमपी नगर 90% तक पूरे हो चुके हैं, जबकि डीआरएम चौराहा, एम्स और अलकापुरी में भी 60 से 70% तक का काम कम्प्लीट है। इसी बीच इन स्टेशनों से रेवेन्यू जनरेट करने के लिए प्लान भी तैयार किए जाने लगे हैं।

एमडी सीबी चक्रवर्ती ने एक्सपर्ट के साथ मीटिंग भी की है। जिनसे प्लान भी मांग गए हैं। मेट्रो कॉर्पोरेशन के अफसरों का कहना है कि स्टेशन काफी बड़े दायरे में बने हैं। ऐसे में यहां फूड प्लाजा, बैंकों के एटीएम के साथ शॉप के लिए भी जगह है। इसलिए इनसे भी रेवेन्यू जनरेट की जाएगी। अगले 2 महीने में प्लान तैयार किए जाएंगे।

फेज-2 में भी 8 स्टेशन बनेंगे, यह भी प्लान
मेट्रो के दूसरे फेज का काम जून-जुलाई में शुरू होगा। सुभाष नगर से करोंद के बीच 8.77 Km लाइन को बिछाने में कुल 1540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें 3.39 Km लंबा अंडरग्राउंड रूट रहेगा। जिसमें 2 मेट्रो स्टेशन भी बनेंगे। वहीं, 6 स्टेशन जमीन के ऊपर बनेंगे। यहां के लिए भी अभी से प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए स्टेशन की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। स्टेशन पूरे बनने के बाद फूड प्लाजा और दुकानें बनाएंगे।

कुल 14.99 Km लंबा है रूट

मेट्रो की ऑरेंज लाइन यानी एम्स से करोंद तक का रूट कुल 14.99 Km लंबा है। इसमें सुभाष नगर से एम्स के बीच 6.22 Km का प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इस कॉरिडोर में 8 स्टेशन हैं।

सुभाष नगर डिपो से करोंद तक के रूट में कुल 2 फेज में काम होगा। कुल 8.77 Km में से 5.38 Km हिस्से में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद में यह स्टेशन बनेंगे।

इसी रूट पर 3.39 किलोमीटर रूट अंडरग्राउंड होगा। इसमें 2 मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन व नादरा बस स्टैंड भी रहेंगे। सुरंगें सिंधी कॉलोनी, ऐशबाग क्रॉसिंग से होती हुई भोपाल स्टेशन और नादरा बस स्टैंड को स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेगी।

अभी यह काम भी चल रहा

भोपाल में मेट्रो के लिए 103 मीटर लंबे दो स्टील ब्रिज बनाए जा रहे हैं। डीआरएम ऑफिस में पहले 48 मीटर लंबे ब्रिज का काम पिछले तीन महीने से चल रहा है। इधर, 65 मीटर लंबा दूसरा ब्रिज रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा। इसके लिए रेलवे से अप्रूवल मिलने का इंतजार है। राजस्थान के अलवर में ब्रिज बने हैं। ये दिल्ली मेट्रो जैसे ही डिजाइन किए गए हैं।

अब तक 5 मेट्रो आई

गुजरात के सांवली (बड़ोदरा) से भोपाल में कुल 5 मेट्रो आ चुकी है। एक मेट्रो अक्टूबर में आई थी। वहीं, फरवरी में दो ट्रेन आई थीं। मार्च में भी 2 मेट्रो भोपाल पहुंची। 6 बड़े ट्रॉलों में सभी कुल 15 कोच लाए गए थे। इसके बाद इनकी मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल के अलावा सॉफ्टवेयर टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई थी। 50 से अधिक इंजीनियर्स, सुपरवाइजर इस काम में जुटे रहे। इसके बाद इन्हें डिपो के ट्रैक पर ही दौड़ाया जा रहा है। हर दूसरे दिन ट्रैक पर ट्रेस्टिंग की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.