यूट्यूबर पर हमले में संदेहियों के फुटेज मिले:भोपाल पुलिस की तीन टीम तलाश में जुटी, 6 जगहों के सीसीटीवी भी देखे

Updated on 10-05-2024 11:57 AM

भोपाल के मालवीय नगर में यू ट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर हमले में आरोपी दो दिन बाद भी बेसुराग हैं। हमलावरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं, जिसमें शामिल 15 पुलिसकर्मी अलग-अलग एंगल पर जांच कर रहे हैं। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक जगह पुलिस पर संदेहियों के फुटेज मिले हैं। फुटेज धुंधले होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में जोन-2 के तीन थानों से तीन टीमें जुटी हैं। इसमें 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। घटनास्थल के आस पास लगे 6 से ज्यादा सीसटीवी को खंगाला जा चुका है। एक जगह संदेहियों के फुटेज दिखे, लेकिन धुंधले होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। फरियादी ने किसी पर शक नहीं जताया है। किसी से भी रंजिश होने की बात से भी इनकार किया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बता दें कि मंगलवार को न्यू मार्केट स्थित दुकान बंद कर रात करीब 10:15 बजे भूपेंद्र जोगी (38) घर के लिए निकला था। अरेरा हिल्स थाने के नजदीक बापू की कटिया के पास मोपेड सवार दो युवकों ने पीछे से आने के बाद उन्हें पीछे चलते वाहन पर चाकू से कंधे पर वार किया। उनके गिरते ही आरोपियों ने एक अन्य वार हाथ में किया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। दोनों आरोपी चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। फिलहाल वह निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

6 महीने में मिली शोहरत

भूपेंद्र का 6 महीने पहले मीम वायरल हुआ था। 24 सितंबर 2023 को वायरल हुए इस मीम के बाद महज 6 महीने में भूपेंद्र इंटरनेशल फेम बन चुके हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से अधिक फाॅलोवर्स हैं।

फॉलेवर्स में पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भूपेंद्र की फाॅलोवर्स लिस्ट में शामिल हैं। पिछले साल सितंबर महीने में पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की थी। उन्हें सीएम हाउस आने का निमंत्रण दिया गया था। तब पूर्व मुख्यमंत्री ने भी उनके मीम को लेकर बात की थी। इसी के साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबंधी बातचीत भी की थी।

सोशल मीडिया से डेढ़ लाख रुपए अधिक कमाई

भूपेंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी बनाई वीडियोज को पसंद किया जाता है। उनकी हर वीडियो लाखों की संख्या में लोग देखते हैं। अकेले सोशल मीडिया से उनकी डेढ़ लाख रुपए से अधिक की कमाई हर महीने हो जाती है।

कम उम्र से कर रहे बिजनेस

महज 38 साल की उम्र में भूपेंद्र को बिजनेस करते हुए 15 साल बीत चुके हैं। उनका कहना है कि कम उम्र में उन्होंने पहले एक गार्मेंट्स शॉप में नौकरी कर एक्सपीरियंस हासिल किया। इसके बाद स्वयं इसी कारोबार को शुरू किया। आज भोपाल के सबसे बड़े बाजार न्यू मार्केट में स्वयं की दुकान का संचालन कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.