पहली बार दिग्विजय-सिंघार की हुई दो घंटे की लंबी चर्चा:संगठन सृजन अभियान और युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

Updated on 27-06-2025 11:55 AM

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गुरुवार शाम भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिलने उनके सरकारी निवास पहुंचे। पहली बार दिग्विजय सिंह और सिंघार के बीच बंद कमरे में दो घंटे तक लंबी चर्चा हुई।

दिग्विजय और सिंघार के बीच ऐसे समय में बंद कमरे में चर्चा हुई है। जब, मप्र में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर रायशुमारी चल रही है। दूसरी तरफ युवा कांग्रेस के चुनाव भी हो रहे हैं। दोनों दिग्गजों के बीच हुई मुलाकात से पार्टी के भीतर सरगर्मी बढ़ गई है।

X पर सिंघार ने लिखा- दिग्विजय का अनुभव प्रेरणादायक

मुलाकात की फोटो X पर शेयर कर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह जी से उनके भोपाल स्थित निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनता से जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की भूमिका और 2028 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार के गठन को लेकर रणनीतिक विचार-विमर्श हुआ।

सिंघार को गाड़ी तक छोड़ने आए दिग्विजय दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद का एक वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को गाड़ी तक छोड़ने आए। सिंघार ने हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश भी की। लेकिन, दिग्विजय उन्हें गाड़ी तक छोड़ने आए। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की तस्वीरों में गर्मजोशी दिखी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.