भोपाल में पहली बार देहदानी को 'गार्ड ऑफ ऑनर':गांधी मेडिकल कॉलेज में 79 वर्षीय महिला को दी गई श्रद्धांजलि

Updated on 23-08-2025 03:10 PM

भोपाल में शुक्रवार को पहली बार किसी देहदान करने वाले को राजकीय सम्मान दिया गया। 79 वर्षीय स्वर्गीय रमा, जो नेशनल अस्पताल के मेडिकल संचालक राजेश गुप्ता की माता थीं, उनकी पार्थिव देह को परिजन ने गांधी मेडिकल कॉलेज को समर्पित किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के आदेश पर दिवंगत रमा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉलेज के इतिहास में यह पहला अवसर रहा, जब किसी मृत देह को राजकीय सम्मान मिला।

कार्यक्रम में गांधी मेडिकल कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ. कविता एन. सिंह, मानव शरीर रचना विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप मर्सकोले सहित संकाय सदस्य, स्नातकोत्तर छात्र और कर्मचारियों ने पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक ग्रहण किया।

डॉ. सिंह ने कहा कि यह महादान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले समय में मेडिकल छात्रों के लिए यह देहदान अमूल्य योगदान रहेगा और समाज को भी प्रेरित करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.