भारत में पहली बार ज़ीरो एलिवेशन और ज़ीरो पॉल्यूशन ट्रैक पर फुल मैराथन का आयोजन

Updated on 13-02-2026 04:37 PM

एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि भारत में पहली बार ज़ीरो एलिवेशन और ज़ीरो पॉल्यूशन ट्रैक पर फुल मैराथन (42.195 किमी) का आयोजन NATRAX, पीथमपुर में दिनांक 15 फरवरी को किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से लगभग 500 धावकों के भाग लेने की संभावना है।

एकेडमी के सचिव श्री सुमित रावत ने बताया कि यह मैराथन सभी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप आयोजित की जाएगी। एकेडमी को इस रन के लिए अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स एसोसिएशन से सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। इसके परिणामस्वरूप इस मैराथन का समय विश्व की सभी प्रमुख मैराथनों के लिए क्वालीफाइंग टाइम के रूप में मान्य होगा।

इस रन में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी बिब और टी-शर्ट शनिवार 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच नेहरू स्टेडियम की प्रथम मंजिल स्थित एकेडमी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

रेस डायरेक्टर श्री विजय सोहनी ने बताया कि जो धावक बस से जाना चाहते हैं, उनके लिए प्रातः 4 बजे से पहले स्टेडियम पहुँचना अनिवार्य है। सभी बसें ठीक 4 बजे रवाना हो जाएंगी। जो धावक स्वयं के वाहन से सीधे स्थल पर पहुँच रहे हैं, उन्हें प्रातः 5 बजे तक नेट्रेक्स पहुँचना अनिवार्य है। मैराथन का शुभारंभ ठीक प्रातः 6 बजे किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.