मध्यप्रदेश में पहली बार BMHRC में एआई की मदद से होगा मानसिक बीमारियों का इलाज

Updated on 01-08-2025 12:26 PM

भोपाल। भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई की मदद से मानसिक रोगियों की जांच और उपचार किया जाएगा। इसके लिए एआई के क्षेत्र में काम करने वाली कनाडा की कंपनी आरेंज न्यूरोसाइंसेज़ और बीएमएचआरसी ने एक समझौता किया है। गुरुवार को बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्त्व और आरेंज न्यूरोसाइंसेज़ के अध्यक्ष विनय सिंह ने इस पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत बीएमएचआरसी और आरेंज न्यूरोसाइंसेज़ इन एआई टूल्स की मदद से मानसिक रोग के क्षेत्र में रिसर्च भी करेंगे। इस तरह बीएमएचआरसी मध्यप्रदेश का पहला और एकमात्र संस्थान बन गया है, जहां एआई की मदद से मनोरोगियों की जांच और उपचार होगा।

एआई टूल्स या बेव बेस्ड प्लेटफार्म समझेंगे बीमारी

प्रभारी निदेशक डा मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी दुनिया में मानसिक रोगियों की पहचान और उपचार के लिए अब तक परंपरागत तरीकों जैसे बातचीत करना, फार्म भरना, काउंसलिंग करना आदि का प्रयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया के जरिये कई बार मरीज को होने वाली मानसिक बीमारी या समस्या की पहचान करने में ही काफी वक्त लग जाता है। मरीज का बार—बार अस्पताल आना भी अपने आप में चुनौती होता है। अब ऐसे एआई टूल्स या बेव बेस्ड प्लेटफार्म तैयार हो गए हैं, जो मरीज की बीमारी को समझने में मदद करते हैं। ये टूल्स वीडियो गेम की तरह होते हैं। इन एआई टूल्स की मदद से डिप्रेशन, एटेंशन डिफेसिट हाइपर डिसआर्डर, आटिज्म, डिसलेक्सिया आदि कई बीमारियों के उपचार किया जा सकेगा।

मरीजों के लक्षण के आधार पर होगा इस्तेमाल

  • मरीज के लक्षण के आधार पर संबंधित एआई टूल्स के एप्लिकेशन को मरीज को इस्तेमाल करने दिया जाता है। इस दौरान यह एप्लिकेशन मरीज़ की हर गतिविधि को रिकार्ड करता है।
  • सेशन पूरा हो जाने के बाद यह ऐप्लिकेशन मरीज की एक्टिविटी का विश्लेषण करता है और इसके अनुसार अपने रिजल्ट देता है।
  • इस तरह एक बार मरीज की बीमारी की पहचान हो गई तो एआई बेस्ड अन्य टूल्स इसी तरह की एक्टिविटी के जरिए मरीज़ के उपचार की मदद करते हैं।
  • आरेंज न्यूरोसाइंसेज ने भी इस तरह के बेव बेस्ड प्लेटफार्म तैयार किए हैं, जिनका देश में चुनिंदा स्थानों पर प्रयोग किया जा रहा है।
  • बीएमएचआरसी को आरेंज न्यूरोसाइंसेज़ इन एआई टूल्स और एप्लिकेशन को निशुल्क इस्तेमाल करने की इजाज़त देगा। अस्पताल के सभी मनोचिकित्सक एवं नैदानिक मनोवैज्ञानिक इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

डिजिटल काग्निटिव थेरेपी सेंटर बनेगा

मनोचिकित्सा विभाग में नैदानिक मनोवैज्ञानिक रूपेश रंजन ने बताया कि सभी कार्यों के लिए विभाग में एक अलग डिजिटल काग्निटिव थेरेपी सेंटर बनाया जा रहा है। जहां मरीजों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। आरेंज न्यूरोसाइंसेज इस सेंटर की स्थापना में मदद करेगा और विभाग के सभी चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को प्रशिक्षित करेगा। हालांकि इन एआई टूल्स का इस्तेमाल करने के लिए इस सेंटर के बनने का इंतजार नहीं किया जाएगा। उपलब्ध संसाधनों के साथ ही इन एआई टूल्स से मरीजों का उपचार शुरू कर दिया जाएगा।

एआई के इस्तेमाल से होंगे ये फायदे

  • बीमारी की पहचान जल्दी होगी, जल्द उपचार मिलेगा
  • उपचार की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। सटीक नतीजे मिलेंगे।
  • मरीज को बार—बार अस्पताल नहीं आना पड़ेगा।
  • मनोचिकित्सक अधिक मरीजों को परामर्श दे पाएंगे और उपचार कर पाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.