भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी ‘प्रवासी मध्य प्रदेश समिट’... मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एलान

Updated on 18-02-2025 12:51 PM
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में पहली बार आयोजित होने जा रहे “इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025” में पहली बार “प्रवासी मध्य प्रदेश समिट” का भव्य आयोजन 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश के प्रवासी उद्योगपतियों और निवेशकों की विशेष भागीदारी होगी।
इस सम्मेलन में दुनिया भर के प्रवासियों 'फ्रेंड्स ऑफ एमपी' समूह के सदस्य शामिल होंगे।
इस में 15 से अधिक देशों से मध्यप्रदेश के 500 से अधिक प्रवासी भारतीय प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें यूके, दुबई, हांगकांग, सिंगापुर और जापान जैसे देशों से महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य की आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

प्रवासी भारतीय से प्रदेश में निवेश का आह्वान

इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रमुख संबोधन होगा, जिसमें वे प्रवासी भारतीयों को प्रदेश के विकास में योगदान देने और निवेश के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की औद्योगिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे और प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए आमंत्रित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश में निवेश और व्यावसायिक अवसरों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. जगत शाह संस्थापक मेंटर ऑन रोड द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। प्रमुख सचिव प्रवासी भारतीय श्री संदीप यादव प्रवासी भारतीय सम्मेलन की भूमिका और महत्व को रेखांकित करेंगे।
कार्यक्रम में फ्रेंड्स ऑफ एमपी के विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय चैप्टर के प्रमुख अपने विचार साझा करेंगे। इनमें सुश्री लीना वैद्य, चेयरपर्सन फ्रेंड्स ऑफ एमपी, अबू धाबी चैप्टर, प्रमित मकोड़े चेयरमैन फ्रैंड्स ऑफ एमपी बॉस्टन चैप्टर, रोहित दीक्षित चेयरमैन फ्रेंड्स ऑफ एमपी यूके चैप्टर, सुश्री प्रेरणा भारद्वाज मेयर, जेराल्ड क्रॉस लंदन यूके और लार्ड रेमी रेंजर, हाउस ऑफ लॉर्ड्स (यूके) जैसे प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय इस आयोजन में अपना विचार रखेंगे।
“प्रवासी मध्य प्रदेश समिट-2025” न केवल प्रदेश में निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यह आयोजन मध्य प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने में सहायक होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.