अपोलो सेज अस्पताल में पहली बार दो घुटनों की रोबोटिक सर्जरी, चंद घंटे बाद ही चलने लगा मरीज

Updated on 11-04-2024 11:18 AM
भोपाल। शहर में स्थित अपोलो सेज अस्पताल में रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण एवं आर्थोस्कोपी सर्जरी शुरू हो गई। इसी कड़ी में बुधवार को क्षेत्र में पहली बार दो घुटनों की रोबोटिक सर्जरी की गई। भोपाल के 65 वर्षीय मरीज की लैंडमार्क वेलिस रोबोटिक सर्जरी सफल रही। सर्जरी के चंद घंटे बाद ही मरीज चलने भी लगा। इतना ही नहीं, 24 घंटे पूरे होने पर मरीज को सीढ़ियां चढ़ाने की भी तैयारी है। मध्य भारत के प्रख्यात रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण एवं ऑर्थोस्कोपी सर्जन डा. विनय तंतुवे व चिकित्सकों की टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।डॉ. विनय ने बताया कि मरीज ने सर्जरी के चंद घंटों बाद ही चलना शुरू कर दिया। अब सर्जरी के 24 घंटे बाद दूसरे दिन उन्हें सीढ़ी चढ़ाई जाएंगी। जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़े। डा. विनय के मुताबिक ऐसा करना मरीज की जल्द रिकवरी में मदद करेगा। इसके साथ ही डा. विनय ने 10 हजार से अधिक सफल सर्जरी करने का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
डा. विनय तंतुवे ने आगे कहा कि घुटने के कमजोर होने और आस्टियोआर्थराइटिस की वजह से रोगी को चलने से लेकर उठने-बैठने में भी तीव्र दर्द होता था। साथ ही उनके रोजमर्रा के जीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा था। इसको देखते हुए उनका रोबोटिक प्रणाली से आपरेशन किया गया। इस दौरान अस्पताल के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के हड्डी रोग व जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा. विवेक तिवारी, डा. चेतन सिंह व उनकी एक्सपर्ट टीम शामिल रही। इस पूरी टीम को मध्य भारत की बेहतरीन यूनिट में गिना जाता है। सेज ग्रुप के सीएमडी इंजी संजीव अग्रवाल हास्पिटल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.