पहली बार होगी एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा, साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Updated on 01-06-2025 01:06 PM

भोपाल पहली बार मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की तारीख में वृद्धि कर दी गई है। अब विद्यार्थी आठ जून तक आवेदन कर सकेंगे। 10वीं की परीक्षा 17 जून से 26 जून तक एवं 12वीं की परीक्षा 17 जून से पांच जुलाई तक सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

अब तक साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसके लिए प्रदेश भर में 1400 केंद्र बनाए गए हैं। माशिम की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार 10वीं व 12वीं में 5.15 लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं।

ये विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थियों को दूसरा अवसर मिला है। इसलिए पहली परीक्षा में जो गलती हुई है, उसे दोहराएं नहीं बल्कि उससे सबक लेकर ठीक से साफ-सुथरा लिखें।

परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा

माशिम की ओर से जारी आदेश में विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि मुख्य परीक्षा की तरह ही यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसमें भी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले यानी आठ बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। 8.30 बजे परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 8.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.