पहली बार सेक्टर ऑफिसर करेंगे मतदाता सूची का वाचन

Updated on 07-07-2023 06:11 PM
एक घर में 6 से अधिक मतदाता होने पर किया जाएगा भौतिक सत्यापन

भोपाल : 07 जुलाई,2023

      विधानसभा निर्वाचन-2023 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पहली बार एक नई पहल की जा रही है। मतदाता सूची में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए 2 अगस्त से शुरू हो रहे द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सेक्टर ऑफिसर द्वारा इस बार मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। यह कार्य 3 से 10 अगस्त तक चलेगा। संक्षिप्त पुनरीक्षण में एक घर में यदि 6 से अधिक मतदाता निवासरत होने पर उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में होने वाली गतिविधियाँ
      2 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। राजनीतिक दलों को प्रारूप की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। 02 से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, मृत मतदाता और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन लिए जाएंगे। जो मतदाता  01  अक्टूबर  2023 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जाएंगे। समस्त बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। 31 अगस्त तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

शनिवार-रविवार को लगेंगे विशेष शिविर
      द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान शनिवार-रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर 12, 13 और 19 एवं 20 अगस्त को लगाए जाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और मतदाता सूची का वाचन कर फार्म 6, 7 और 8 का आवेदन प्राप्त करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.