1905 में बनी पुलिस लाइन में पहली बार मुख्यमंत्री ने किया शस्त्र पूजन, इंदौर की प्रथम वाहिनी का नाम बदला

Updated on 13-10-2024 11:36 AM
इंदौर: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुक्रवार को दशहरा और देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष पर डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन किया। मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्याबाई के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि इंदौर की प्रथम वाहिनी का नाम देवी अहिल्याबाई वाहिनी रखा जाएगा। युवाओं रोजगार से जोड़ने के लिए उन्होंने देवी अहिल्याबाई स्कील प्रोग्राम चलाने की घोषणा भी की।

1905 में बनी पुलिस लाइन में पहली बार शस्त्र पूजन में मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने एक हाथ में शस्त्र और दूसरे हाथ में शास्त्र लेकर नारी सशक्तीकरण, सुशासन, धर्म, सेवा प्रकल्पों का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।


राम मंदिर का उल्लेख


मुख्यमंत्री ने कहा आमजन को अपने पर्व, त्योहार और संस्कृति के महत्व को समझने की जरूरत है। राम मंदिर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमने लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और उसे पूरा होते हुए देखा है। मंदिर बनने से हमारा आनंद कई गुना बढ़ गया है।


देवी अहिल्याबाई का योगदान


देव स्थलों की सुरक्षा और उसके पुनर्निर्माण में अनेक विभूतियों ने अपना योगदान दिया है। इन्हीं में से एक देवी अहिल्याबाई भी हैं, जिन्होंने देश के लगभग हर क्षेत्र में देव स्थलों का निर्माण कराया है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अश्व एवं वाहनों का पूजन किया और घुड़सवारी भी की।


शस्त्र पूजन


मुख्यमंत्री ने मां कालिका के पूजन के साथ तलवार, भाला, एके-47, पिस्टल, रायफल आदि का पूजन किया। उनके साथ प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, डीजीपी सुधीर सक्सेना, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह सहित विधायक मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.