लगातार चौथे दिन कोरोना के सबसे ज्यादा केस भोपाल में

Updated on 03-12-2021 05:57 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 12 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में लगातार चौथे दिन सबसे ज्यादा केस भोपाल में मिल हैं। भोपाल में 7, इंदौर में 4 और होशंगाबाद में 1 संक्रमित मिला है। 8 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 13 दिन में 200 केस आए हैं। अभी प्रदेश में 128 एक्टिव केस हैं।

भोपाल के 7 पॉजिटिव में से एक कोलार निवासी 21 साल की कॉलेज छात्रा भी शामिल है। इसके अलावा कोलार की ही एक 51 साल की महिला भी पॉजिटिव आई है। दोनों को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गोविंदपुरा निवासी 25 साल के युवक और 28 साल की महिला संक्रमित मिली है। इसके अलावा तीन केस साकेत नगर के हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। भोपाल में मिले सभी 7 मरीज को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है।

टेस्टिंग में इंदौर,जबलपुर से भी पीछे भोपाल

कोरोना की तैयारी के अलर्ट और टेस्टिंग बढ़ाने के दावों पर भोपाल में ही सवाल खड़े हो गए हैं। भोपाल प्रशासन अब तक टेस्टिंग नहीं बढ़ा सका, जबकि यहीं सबसे ज्यादा केस निकल रहे हैं। डेटा बता रहा है कि चिंताजनक श्रेणी वाले शहरों में शामिल भोपाल वर्तमान में टेस्टिंग में इंदौर, जबलपुर से पीछे है। चिंता इसलिए है कि पिछले तीन दिनों से सबसे ज्यादा प्रकरण भोपाल में मिले हैं। यह प्रदेश के कुल केस का 65 प्रतिशत है। पिछले 13 दिनों में 200 मामले सामने आए हैं। उसमें सबसे अधिक 87 केस भोपाल में मिले हैं। एक मौत भी यहीं हुई है। अफसर आरटीपीसीआर और रैपिड के अलग-अलग आंकड़े गिनाकर सफाई दे रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.