11 वर्ष में दूसरी बार सितंबर में 31 सेमी से अधिक वर्षा, बड़ा तालाब लबालब, भदभदा का एक गेट खुला

Updated on 23-09-2023 11:40 AM

भोपाल। बरसात के सीजन में इस बार वर्षा के लिए अहम जुलाई और अगस्त में अपेक्षित वर्षा नहीं हुई। इससे शहरवासी निराश होने लगे थे, लेकिन पांच सितंबर के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ। रुक-रुककर झमाझम वर्षा हुई। जिसके चलते एक जून से लेकर शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में कुल 905.9 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इसमें एक सितंबर से लेकर शुक्रवार शाम तक 312 मिमी. वर्षा शामिल है। पिछले 11 वर्ष में सितंबर माह की दूसरी बार इतनी वर्षा हुई है। इसके अलावा इस वर्ष बरसात के सीजन में भी यह एक माह की सर्वाधिक वर्षा है।

भदभदा का गेट खोला

उधर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में पुराने शहर और पड़ोसी जिले सीहोर में भारी वर्षा हुई। जिसके चलते शुक्रवार रात 11 बजे तक बड़ा तालाब लबालब हो गया था। कोलांस नदी से पानी तेजी से लगातार आ रहा है। इसके चलते रात तीन बजे भदभदा का एक गेट खोल दिया गया। इससे पहले ही बड़े तालाब का पानी एफटीएल तक पहुंचते ही नगर निगम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। इधर पुलिस को भी गेट खोलने की संभावना को देखते हुए सूचना दे दी गई थी।

पिछले साल 24 जुलाई तक लबालब हो गया था बड़ा तालाब

बता दें कि इस बार पूरे दो महीने की देरी से भदभदा के गेट खुलने की नौबत आई। बीते साल 24 जुलाई को तालाब फुल हो गया था। लगातार कैचमेंट एरिया में वर्षा दर्ज होने के कारण शुक्रवार सुबह से ही तालाब का लेवल बढ़ रहा था। दोपहर तक तालाब अपने फुल टैंक लेवल से मात्र आधा फीट खाली था। लेकिन कोलांस नदी में तेज बहाव के बढ़ते ही रात 11 बजे तक तालाब का लेवल 1666.50 फीट पर पहुंच गया था, जबकि इसका फुल टैंक लेबल 1666.80 फीट है।

अन्य जलाशयों की स्थिति

जलाशय - फुल टैंक लेवल - वर्तमान जलस्तर - जल की मात्रा - खाली

केरवा - 509.93 - 508.96 -18.10 एमसीएम - 20 प्रतिशत

कलियासोत - 505.67 - 503.50 -25.78 एमसीएम -25 प्रतिशत

कोलार - 462.20 - 452.29 -223 एमसीएम - 16 प्रतिशत

पिछले 10 साल में सितंबर में भोपाल में मासिक वर्षा

वर्ष -- वर्षा (मिमी. में)

2013 -- 42

2014 -- 99.1

2015 -- 42.6

2016 -- 122.2

2017 -- 217.3

2018 -- 81.9

2019 -- 563.9

2020 -- 165.1

2021 -- 214.2

2022 -- 211.4

2023 -- 312.0

इस वर्ष सीजन की वर्षा

माह -- वर्षा

जून -- 189.9

जुलाई -- 291.9

अगस्त -- 112.1

सितंबर -- 312.0

नोट:- सितंबर माह की वर्षा 22 सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे तक की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.