राजनीतिक दलों के लिए वन और वन्यप्राणी नहीं चुनावी मुद्दा, लेकिन चुनाव को करता है प्रभावित

Updated on 22-04-2024 01:01 PM
भोपाल। भले ही वन और वन्य जीव राजनीतिक दलों के लिए चुनावी मुद्दा न हों लेकिन यह चुनाव को प्रभावित करता जरूर है। इसका ताजा उदाहरण शहडोल संसदीय सीट पर जंगल से सटे ग्रामीण अंचलों में घटता मतदान प्रतिशत है। शहडोल जिले के बुछरो गांव के ग्रामीणों ने बाघ के मूवमेंट को लेकर प्रशासन के समक्ष समस्या निवारण के लिए गुहार लगाई, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो बाघ के बढ़ते मूवमेंट से परेशान ग्रामीणों ने मतदान से ही दूरी बना ली। यह इस गांव की नहीं बल्कि हर उस क्षेत्र की समस्या है, जो वनों से सटे हैं, वन संपदाओं पर निर्भर हैं, वन्य जीवों के खौफ से जूझ रहे हैं और सरकार की योजनाओं से वंचित हैं।

जंगल से सटे इन वनांचलों में ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं। यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की हमेशा दरकार रही है, वहीं वन्यजीवों के हमले फसल और जनहानि, बड़ी समस्या है। आए दिन मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी रहती है। विकास व अतिक्रमण के नाम पर जंगल लगातार नष्ट किए जा रहे हैं। शहर से सटे वनों को कंक्रीट के विकास ने नष्ट कर दिया है। प्रदेश में पेड़ काटकर जंगल को खेतों में परिवर्तित किया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों के आगे मैदानी अमला भी नहीं टिक पा रहा है। जंगल घटने का मुख्य कारण विकास और निर्माण कार्यों के लिए सरकारी व निजी भूमि पर पेड़ों की कटाई, अवैध कटाई, खेती के लिए वनों की कटाई, जंगल की जमीन पर अतिक्रमण, अवैध उत्खनन और जंगली जानवरों का शिकार प्रमुख हैं। जंगल काटने का सीधा असर वन्य जीवों, नदियों और पर्यावरण पर पड़ता है और इससे मानव जीवन स्तर खासा प्रभावित होता है।

जंगल को खेत में परिवर्तित करने का सबसे बड़ा उदाहरण बुरहानपुर

प्रदेश में पेड़ काटकर जंगल को खेतों में तब्दील करने का सबसे बड़ा उदाहरण बुरहानपुर जिला है। यहां पिछले पांच वर्ष में दो हजार हेक्टेयर से अधिक जंगल में पेड़ काटकर मैदान बना दिया गया। अतिक्रमणकारी लगातार जंगल को बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें रोकने का प्रयास करने वाले वनकर्मी और पुलिस पर हमले हो चुके हैं। इनमें वन अधिकार अधिनियम 2006 का व्यापक असर माना जा रहा है। इस कानून में वर्ष 2005 के पहले से वनभूमि पर काबिज परिवारों को पट्टे देने का प्रविधान है। पिछले वर्षों में मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे पांच लाख से अधिक परिवारों को पट्टे दिए हैं। इसके बाद से ही जंगलों में कटाई तेजी से शुरू हुई है।

बाघों के संरक्षण के लिए नए क्षेत्र करने होंगे विकसित

देश में सर्वाधिक 785 बाघ मध्य प्रदेश में हैं। प्रदेश लगातार टाइगर स्टेट बना हुआ है, लेकिन बाघों को बचाने और उनके संरक्षण की चुनौती भी बड़ा मुद्दा है। वर्ष 2023 में 34 से अधिक बाघों की मौत विभिन्न कारणों से हो चुकी है। पिछले 10 साल में यह आंकड़ा 306 से अधिक रहा है। इनमें अधिकतर मामले शिकार के हैं। जबकि आपसी लड़ाई, कुएं में गिरने या सड़क दुर्घटना में भी बाघों की मृत्यु हुई है। वन्य प्राणी विशेषज्ञों का मानना है कि बाघों के संरक्षण के लिए नए क्षेत्र विकसित करने होंगे। वर्ष 2010 में मध्य प्रदेश से टाइगर स्टेट का दर्जा छिना था, इसके बाद शुरू हुए बाघ संरक्षण के प्रयासों का नतीजा रहा कि पिछली गणना में प्रदेश की टाइगर स्टेट का दर्जा फिर मिल गया। हालांकि, बाघों के संरक्षण के लिए वन अमला भी बढ़ाना पड़ेगा। वर्तमान में वनरक्षक, वनपाल, उप वन क्षेत्रपाल और वन क्षेत्रपाल के डेढ़ हजार से अधिक पद रिक्त हैं।

इनका कहना है

वन्य प्राणियों का आवास खत्म कर दिया गया है। पार्क को छोड़ दें जो हमारे कुल वन क्षेत्र का लगभग दो प्रतिशत हैं, तो बाकी पूरा क्षेत्र क्षत-विक्षत हो गया है। यह बहुत बड़ा इकोलाजिकल असुंतलन है, जिसके बहुत अधिक दुष्प्रभाव आने वाले समय में देखने को मिलेंगे। जंगलों की अवैध कटाई, अतिक्रमण के चलते जंगलों में छोटे-बड़े सभी वन्य जीवों का प्राकृतिक रहवास खत्म हो रहा है। जंगल से उतना ही लेना चाहिए, जितना वह स्वत: छोड़ देता है। इस क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.