वन विभाग लकडी के टालों की ऑन लाइन करेगा नीलामी

Updated on 20-09-2021 11:36 PM

भोपाल वन विभाग अब लकड़ी डिपो की नीलामी ऑन लाइन करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नियमों में संशोधन करने के साथ ही इसके लिए अपने साफ्ट वेयर में बदलाव भी कर रहा है। विभाग नए साल से लकड़ी डिपो की नीलामी ऑन लाइन करना शुरू कर देगा। प्रदेश में एक हजार करोड़ रूपए की प्रति वर्ष लकड़ी की नीलामी की जाती है।

मध्य प्रदेश में 11 उत्पादन वनमंडल हैं। इनमें 42 लकड़ी डिपो हैं। जिनसे हर साल एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की लकड़ी बेची जाती है। इनमें से प्रत्येक डिपो में दो से ढाई हजार लॉट की नीलामी होती है। वर्ष 2020 में मंडला के कालपी लकड़ी डिपो में 50 लॉट नीलाम हुए थे। इनमें से 20 लॉट में गड़बड़ी सामने आई थी। मामले में मंडला उत्पादन वनमंडल के तत्कालीन वनमंडल अधिकारी को निलंबित किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने एक बार फिर ऑनलाइन नीलामी पर जोर दिया है।

तीन साल पहले हो चुकी है कांशिश

इससे पहले वर्ष 2018 में भी ऑनलाइन नीलामी की कोशिश हुई थी, पर नीलामी में सैकड़ों व्यापारियों के शामिल होने के कारण सॉफ्टवेयर पर दबाव बढ़ा और वह अनुपयोगी हो गया था। मंडला जिले के कालपी लकड़ी डिपो में ऑफलाइन नीलामी में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद वन विभाग ने इमारती जलाऊ लकड़ी की नीलामी ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। विभाग मेप आइटी (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) से सॉफ्टवेयर बनवा रहा है, जो लगभग तैयार है। अक्टूबर से व्यवस्थित नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।

बैंकिंग और सुरक्षा विशेषताओं की जांच

बताया जाता है कि सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग की जा रही है। दूरसंचार मंत्रालय की टेलिकम्यूनिकेशन शाखा को भेजकर सॉफ्टवेयर की सुरक्षा विशेषताओं की जांच कराई जाना है। वहीं बैंकिंग सुरक्षा विशेषताओं की भी जांच की जाना है। क्योंकि नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने वाले व्यापारी ऑनलाइन भुगतान करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.