द पार्क इंदौर में पहली बार – फॉरेस्ट फूड फेस्टिवल

Updated on 14-04-2025 03:42 PM

द पार्क इंदौर हमेशा से ही अपने सिद्धांत एनीथिंग बट ऑर्डिनरी” को साकार करते हुए अनोखे और यादगार अनुभव प्रदान करता आया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुएइस बार द पार्क इंदौर प्रस्तुत कर रहा है एक अनूठा और मध्य भारत में पहली बार आयोजित होने वाला महोत्सव — फॉरेस्ट फूड फेस्टिवलजिसमें मध्य भारत के जंगलों और जनजातीय जीवन की पारंपरिक रसोई का स्वाद आधुनिक अंदाज़ में परोसा जाएगा।

इस खास फूड फेस्टिवल का उद्देश्य है उन पारंपरिक व्यंजनों को जीवंत करनाजो वर्षों से आदिवासी समुदायों द्वारा बनाए जाते रहे हैं और जिनमें प्राकृतिक स्वादस्वास्थ्य और संस्कृति की एक अनूठी झलक मिलती है।

जंगल के स्वादहमारी थाली में

गेस्ट शेफ हर्षिता ककवानी के साथ एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने इस अवसर के लिए स्वयं जंगलों से प्रेरित दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरपूर सामग्री जैसे अंबाड़ी के फूलपलाश के फूलमोगरामहुआ आदि का चयन किया हैजिनका उपयोग स्थानीय जनजातीय समुदाय वर्षों से करते आ रहे हैं।

इन विशिष्ट सामग्री से बनाए गए व्यंजन न सिर्फ स्वाद में बेमिसाल हैंबल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं। फेस्टिवल में शामिल कुछ आकर्षक व्यंजन हैं:

·         अंबाड़ी फूल और आलू की पारंपरिक सब्ज़ी

·         तीखी व खट्टी अंबाड़ी चटनी

·         महुआ से बनी अनोखी ब्राउनी और बर्फी

·         पलाश और मोगरा फूलों से बना देसी अंदाज़ में बर्फ का गोला

·         मोगरा मूस – एक फ्लोरल ट्विस्ट के साथ बना विशेष डिज़र्ट

द पार्क इंदौर के एफ एंड बी डायरेक्टर श्री सुदीप कंजीलाल का मानना है कि "स्वाद और स्वास्थ्य में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। परंपरा के स्वाद को ट्रेंड के साथ मिलाकर भी कुछ नया और पौष्टिक बनाया जा सकता है। फॉरेस्ट फूड फेस्टिवल इसी सोच का परिणाम है – जहाँ जनजातीय व्यंजनों को आधुनिक रसोई में नए रूप में सजाया गया है।"

फॉरेस्ट फूड फेस्टिवल न सिर्फ एक खाने का अनुभव हैबल्कि यह एक सांस्कृतिक यात्रा है जो आपको हमारे ही जंगलों की मिट्टीफूलों और परंपराओं से जोड़ती है। यह अनुभव आपको बताएगा कि असली स्वाद कहीं गहराई में छिपा है – प्रकृति के करीबहमारी जड़ों के आसपास।

तो आइएइस 12 अप्रैल से द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में आयोजित हो रहे फॉरेस्ट फूड फेस्टिवल का हिस्सा बनें और परंपरास्वाद व सेहत का यह अनूठा संगम खुद अनुभव करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.