वन मध्यप्रदेश के गौरव है : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 09-10-2021 05:38 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वन मध्यप्रदेश का गौरव हैं, हमारे वन कुदरती सौंदर्य से भरपूर होने साथ ही प्रदेश को प्रदूषण मुक्त भी बनाते है। सभी की जिम्मेदारी है कि वनों के संरक्षण के लिए बेहतर प्रयास किए जाएँ। जनजातीय समाज और वन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जनजातीय समाज के संरक्षण से ही वनों का संरक्षण होगा। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को राजभवन पचमढ़ी में विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।


फसलों का चक्रीय क्रम अपनाएँ
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि उत्पादन को बढ़ाने और भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि चक्रीय क्रम में फसलों को लिया जाए। कृषि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा आधुनिक तकनीक का उपयोग हो। किसान भाइयों को इसके लिए प्रेरित करें।


औषधि पौधों का रोपण करें
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वन विभाग द्वारा किए जा रहे पौधारोपण कार्य में औषधि पौधों का रोपण ज्यादा से ज्यादा वन एवं पर्यटन क्षेत्रों में किया जाए। जनजातीय समाज के लिए संचालित योजनाओं में संबंधित विभाग का वन विभाग के साथ समन्वय जरूरी है, ताकि योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो सके।


उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि बच्चों को प्रेरित किया जाए कि वे उच्च शिक्षा ग्रहण करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनाएँ जाए। रोजगार मेलों के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को लाभान्वित करने के प्रयास हो।


राज्यपाल श्री पटेल को बैठक में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पर्यटन विकास निगम, छावनी बोर्ड आदि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संचालित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।


इस अवसर पर विधायक पिपरिया ठाकुर दास नागवंशी, अपर आयुक्त आर.पी. सिंह जादौन, मुख्य वन संरक्षक आर.पी. राय, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह, ब्रिगेडियर हरीश गर्ग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.