गोवंश के शव से बने खाद से तैयार होंगे जंगल:केरवा, भदभदा समेत 10 से ज्यादा जगह चिह्नित, मियाबाकी पद्धति का किया जाएगा उपयोग

Updated on 28-04-2025 10:39 AM

शहर में बड़े स्तर पर पौधरोपण करने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि इन पौधों को समाधि खाद (मृत गोवंश के शरीर से बना खाद) से पोषित किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए शहर के अलग अलग हिस्सों में करीब 15 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है। राम आस्था मिशन फाउंडेशन की ओर से इन स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए संस्था और प्रशासन के बीच करार किया गया है।

यहां होगा पौधरोपण : सूखीसेवनिया स्थित गोशाला समेत एयरपोर्ट क्षेत्र, कलियासोत, केरवा डेम, ग्राम पंचायत बर्रीखेड़ा बैरसिया में मियाबाकी पद्धति से घने जंगल तैयार किए जाएंगे। पहले कभी इन स्थानों पर झाड़ के घने जंगल हुआ करते थे। यहां गीले कचरे, जलकुंभी, मंदिरों से निकलने वाले फल-फूल के वेस्ट, गोशालाओं के जैविक खाद व मृत पशुओं के शरीर के उपयोग से बने समाधि खाद का उपयोग किया जाएगा।

उच्च कोटि का होता है समाधि खाद, सालभर में होता है तैयार

ऐसे बनता है समाधि खाद... 5 फीट गहरा गड्‌ढा खोदकर उसमें नमक बिछाते हैं। इसके ऊपर गोवंश का शव रखकर ऊपर फिर नमक डालकर मिट्‌टी से ढंक दिया जाता है। सालभर में शव हडि्डयों समेत गल जाता है। यूं तैयार खाद को समाधि खाद कहते हैं। यह बेहद उच्च कोटि का खाद होता है। गर्मी के इन महीनों में जमीन के साथ ही साथ पौधे भी तैयार किए जाएंगे, जैसे ही बारिश का मौसम आएगा पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा।

शहर और आसपास हरियाली को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने हैं। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। इस दौरान समाधि खाद का भी उपयोग किया जाएगा। -कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.