MP के पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िवराज ने एक्‍स हैंडल पर बदला बायो, लिखा- भाई और मामा

Updated on 14-12-2023 12:45 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने एक्‍स हैंडल पर अपना बायो बदल दिया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अब भाई और मामा लिखा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि श‍िवराज ने एक बार फि‍र अपने इंटरनेट मीडिया बायो में बदलाव किया है। इससे पहले उन्‍होंने फार्मर चीफ मिनिस्‍टर आफ मध्‍य प्रदेश अपडेट किया था। श‍िवराज ने अपने एक्‍स हैंडल पर फार्मर चीफ मिनिस्‍टर आफ मध्‍य प्रदेश के पूर्व भाई और मामा शब्‍द जोड़ दिया है।

मामा के रूप में हुए लोकप्रिय

मुख्यमंत्री रहते लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू करने के साथ ही शिवराज ने खुद को बेटियों का मामा कहना शुरू कर दिया था। इसके बाद बच्चे भी उन्हें मामा बोलने लगे, साथ ही भैया के रूप में भी महिलाओं के बीच उनकी पहचान थी, पर लाड़ली बहना योजना शुरू होने के बाद से उन्होंने भाई-बहन को रिश्ते को और व्यापक और मजबूत बनाने की कोशिश की। उनके कार्यक्रमों में मामा-मामा के नारे लगते थे।

कहा था- अब विदा लेता हूं, 'जस की तस रख दीनी चदरिया'

उल्‍लेखनीय है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर अंतिम दिन कल शिवराज सिंह चौहान ने कहा था अब विदा लेता हूं। जस की तस रख दीनी चदरिया।' नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने के पहले श‍िवराज ने यह बात स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण के बाद कही थी।

मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने यह भी कहा था कि मध्‍य प्रदेश की जनता सुखी रहे। सभी का मंगल हो, कल्याण हो। सभी पर भगवान की कृपा बनी रहे। उन्होंने नए मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि वे मध्‍य प्रदेश की समृद्धि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान 19 फरवरी 2021 से हर दिन एक पौधा रोप रहे हैं। नर्मदा जयंती के दिन अमरकंटक से उन्होंने पौधारोपण की शुरुआत की थी। उन्होंने नए मुख्यमंत्री से भी कहा है कि वह हर दिन पौधारोपण का अभियान जारी रखना चाहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.