पूर्व CM कमलनाथ ने मोहन सरकार पर साधा निशाना:X पर लिखा- एक साल में रिश्वतखोरी बढ़ी

Updated on 30-12-2024 01:05 PM

सोयाबीन बेचने के लिए खरीदी केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों से नाफेड सर्वेयरों द्वारा 400 रुपए की अवैध वसूली के आरोप के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर लिखा- एक साल के अंतराल में रिश्वतखोरी में बढ़ी है। साथ ही दलित, आदिवासी और महिला सुरक्षा के मामलों में प्रदेश का रिकॉर्ड और भी खराब हुआ है।

कमलनाथ ने आगे लिखा कि प्रदेश के सोयाबीन किसान एक बार फिर से भ्रष्टाचार का शिकार बन रहे हैं। सोयाबीन की सरकारी ख़रीद में हर बोरे पर 400 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप अत्यंत गंभीर है। इसी भ्रष्टाचार का नतीजा है कि प्रदेश में तय सीमा से आधा सोयाबीन ही MSP पर ख़रीदा जा सका है।

उन्होंने लिखा- मध्य प्रदेश के किसान के दर्द को इसी बात से समझा जा सकता है कि, कभी तो उसे सही समय पर खाद नहीं मिलता, उसके बाद नकली बीज उसे परेशान करते हैं और जब फसल बेचने की बारी आती है तो रिश्वतख़ोरी और भ्रष्टाचार से उसकी मेहनत की कमाई पर डाका डाला जाता है।

मोहन सरकार के एक साल के कार्यकाल पर तंज

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि पूरे प्रदेश में MSP पर सोयाबीन की खरीद व्यवस्था की विस्तृत जांच कराएं और किसानों का सोयाबीन सही कीमत पर बिना भ्रष्टाचार के बेचना तय कराएं।

कमलनाथ ने मोहन सरकार के एक साल के कार्यकाल पर तंज कसते हुए X पर लिखा कि, मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार का एक साल का कार्यकाल 13 दिसंबर को पूरा हो गया। अब बीजेपी इस एक साल को स्वर्णिम कार्यकाल बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन मोहन सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों और सभी वर्गों के लोगों के लिए क्‍या किया है, यह विचारणीय है।

कमलनाथ ने आगे लिखा

QuoteImage

महिला सुरक्षा, दलित और आदिवासी सुरक्षा के मामले में मध्यप्रदेश का रिकॉर्ड और भी खराब हो गया है। स्वास्थ्य शिक्षा का हाल यह है कि मध्यप्रदेश की पहचान व्यापमं और नर्सिंग जैसे घोटालों से होने लगी है। समाज की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था, हर पहलू पर इतनी नाकामी क्यों हासिल हो रही है? इससे बढ़कर चिंता की बात यह है कि मध्य प्रदेश सरकार इन सारे विषयों पर एकदम चुप है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.