65 साल के हुए पूर्व सीएम शिवराज, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

Updated on 05-03-2024 02:23 PM

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा शिवराज सिंह चौहान आज 65 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के इस मौके पर देश-प्रदेश के अनेक नेता व अन्य लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने इंटरनेट मीडिया पर भी पूर्व सीएम को बधाई दी और भगवान महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। डा. मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने भी शिवराज को जन्मदिवस की बधाई दी। बता दें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.