पूर्व सीएस इकबाल ने पद का दुरुपयोग किया:भोपाल में छापेमारी पर बोले उप नेता प्रतिपक्ष- ग्रीन बेल्ट में बन रही कॉलोनी से लगी है बैंस परिवार की जमीन

Updated on 22-12-2024 04:49 PM

भोपाल में इनकम टैक्स और लोकायुक्त की छापेमारी पूरे देश में चर्चा में है। कांग्रेस ने भोपाल की त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मालिक राजेश शर्मा के घर पर हुई छापेमारी के मामले पर पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि राजेश शर्मा तो छोटी सी मछली है। इसके पीछे पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस मास्टमाइंड हैं। हेमंत कटारे ने राजेश शर्मा को इकबाल सिंह का पपेट बताया।

कटारे ने कहा- 100 करोड़ रुपए की राशि तो राजेश शर्मा एक छोटी सी मछली से जब्त किए हैं। बड़े-बड़े मगरमच्छ इकबाल सिंह बैस, पूर्व ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर, वर्तमान परिवहन मंत्री और कई अधिकारियों की जांच हो तो यह राशि कम-से-कम 20 हजार करोड़ रुपए की होगी।

हेमंत कटारे ने आरोप लगाए कि मुख्य सचिव रहते हुए इकबाल सिंह ने पद का दुरुपयोग किया। बैंस ने अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने वाली कई परमिशनें दीं।

इकबाल और राजेश का गठजोड़ हेमंत कटारे ने कहा कि इकबाल सिंह बैस और राजेश शर्मा के बीच गठजोड़ है। दोनों के पारिवारिक और व्यावसायिक संबंध हैं। कटारे ने बताया कि ग्राम सेवनिया गौड में सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट चल रहा है।

कुणाल बिल्डर्स के इस प्रोजेक्ट में राजेश शर्मा का ज्वाइंट वेंचर है। कटारे ने इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें भोपाल की सुंदरता और मास्टर प्लान को ताक पर रखा जा रहा है। ऐसी जगह पर इकबाल सिंह बैस और उनके परिवार के लोगों की संपत्तियां है।

झील से 30 मीटर की दूरी पर कंस्ट्रक्शन हो रहा

हेमंत कटारे ने झील और आसपास के इलाके का नक्शा दिखाते हुए बताया कि जहां इकबाल सिंह और उनके परिवार जनों की जमीन है। वहां झील से 30-40 मीटर पर ही कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। बाकी शहर में झील से 300 मीटर की दूरी पर भी कंस्ट्रक्शन नहीं होता है।

कटारे ने आगे कहा कि, इकबाल सिंह बैस के संरक्षण से ये चल रहा है। झील के आसपास सब जगह ग्रीन बेल्ट है पर ग्राम सेवनिया गौड में झील के पास ग्रीन जोन नहीं है।

10 साल में कई घोटालों के आरोप लगाए

हेमंत कटारे ने पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस पर 10 साल के कार्यकाल के दौरान कई घोटालों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- लो डेंसिटी एरिया में धारा 61 के तहत प्लाटिंग की परमिशन नहीं मिल सकती है। अपने कार्यकाल के दौरान इकबाल सिंह बैस ने ये परमिशन दिलाई। FAR जितना होता है उससे दुगने से ज्यादा की परमिशन दिलाई।

इसके अलावा कटारे ने आरोप लगाए कि राजेश शर्मा के कुणाल बिल्डर्स से ज्वाइंट वेंचर होने के बाद, जो परमिशन सालों साल नहीं मिल रही थी एक महीने में दिलाई। कटारे ने इन सभी की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजेश शर्मा की संपत्ति की जांच होनी चाहिए कि कही ये इकबाल सिंह के काले कारनामों से अर्जित संपत्ति तो नहीं है।

और भी घोटालों का दावा किया हेमंत कटारे ने कहा कि ये सिर्फ एक मामला नहीं है। इंदौर में भी कई घोटाले हुए। भोपाल में जहां इकबाल सिंह का इंटरेस्ट था वहां का लैंड यूस बदल दिया गया। इसके कागज आने पर प्रस्तुत करेंगे।

जैसे ही राजेश शर्मा के यहां इनकम टैक्स के छापे पड़े उसके तुरंत बाद ही सौरभ शर्मा के तथ्य निकले। राजेश शर्मा के घर से कुछ ऐसे तथ्य निकले होंगे जो सौरभ, इकबाल से जुड़ रहे होंगे।

PMO को पत्र लिखेंगे कटारे

कटारे ने कहा कि वे इस मामले में PMO को पत्र लिखेंगे। इसके अलावा एक कॉपी ईडी, सीबीआई और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को भेजेंगे ताकि मामले की पूरी जांच हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.