इंदौर में बोले पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, गुटबाजी अब भाजपा की समस्या

Updated on 22-06-2023 06:18 PM

 इंदौर। पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह के अनुसार गुटबाजी अब कांग्रेस नहीं, भाजपा की समस्या है। कांग्रेस से बजरंग दल के बारे में सवाल होते हैं, लेकिन भाजपा सरकार में इंदौर में बजरंग दल पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भविष्य अब भाजपा तय करेगी।

जयवर्धन ने बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा की। पार्टी ने उन्हें इंदौर और उज्जैन का प्रभारी बनाया है। पिता दिग्विजय सिंह के अंदाज में भाजपा पर तंज करने से नहीं चूकते। उन्होंने कहा- पहले कांग्रेस में गुटबाजी के आरोप लगते थे, लेकिन अब यह भाजपा की समस्या है। अब शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा है।

इंदौर में महाराज भाजपा के नेताओं को मंत्री बना दिया, लेकिन सालों से पार्टी के लिए काम करने वाले विधायकों को मंत्री नहीं बनाया। बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जयभान सिंह पवैया को टिकट नहीं मिलता। इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर पर लाठीचार्ज होता है। मैंने सुना है बजरंग दल के लोग जिसका विरोध कर रहे थे, वह भाजपा नेता का पुत्र है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में कहा कि उनका भविष्य भाजपा तय करेगी। वे ‘महाराज भाजपा’ के चेहरों को टिकट दिलाना चाहेंगे। अब देखते हैं भाजपा कितनों को टिकट देती है। ग्वालियर में उनके खिलाफ चुनाव जीतने वाले केपी यादव को भी भाजपा नेतृत्व पसंद करता है। उनके तमाम बयानों के बावजूद कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

सिंधिया समर्थकों के कांग्रेस में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा- राजनीति में चरित्र महत्वपूर्ण है। जिसकी आलोचना की हो, थोड़े से फायदे के लिए उनके साथ जुड़ने वालों पर भरोसा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जिस योजना का वादा किया था, अब भाजपा ने उसकी तर्ज पर लाड़ली बहना योजना शुरू की है।

विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री ने बेचारा बना दिया

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को ‘दो बेचारे’ कहा था। इस बारे में जयवर्धन ने कहा- उन्हें शिवराज सिंह ने बेचारा बना रखा है। उन्हें उतना सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार हैं। वे प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। बंगाल चुनाव का प्रभारी रहने के बाद उम्मीद थी कि उन्हें राज्यसभा भेजेंगे, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। पूर्व में उनके बयान का जवाब खुद दिग्विजय सिंह इंदौर में दे चुके हैं।

नरोत्तम नाराज, भाजपा का हिस्सा

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा तल्ख बयान देने पर उन्होंने कहा- वे नाराज भाजपा का हिस्सा हैं। सुर्खियों में आने के लिए बयान देते हैं। उन्हें अपने गृहक्षेत्र पर ध्यान देना चाहिए। वहां से जो सर्वे आ रहे हैं वे आप सभी ने सुने होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.